मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 32 IAS अफसरों के तबादले, 13 जिला पंचायत CEO बदले

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 32 IAS अफसरों का तबादला किया, 13 जिला पंचायत CEO बदले गए; ग्वालियर और सतना को नए निगमायुक्त मिले।

By : चंचल खेडकर
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 32 IAS अफसरों के तबादले, 13 जिला पंचायत CEO बदले

मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 32 IAS और राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की नई पदस्थापना की है। जनविश्वास अभियान के तीसरे सप्ताह हुए इस बदलाव में 13 जिला पंचायत CEO बदले गए, जबकि 9 अफसरों को SDM की जिम्मेदारी दी गई है। कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर भेजा गया है।

सरकार की ओर से किए गए इस फेरबदल में ग्वालियर और सतना नगर निगम को भी नए निगमायुक्त मिले हैं। धार जिला पंचायत CEO अभिषेक चौधरी को ग्वालियर नगर निगम आयुक्त बनाया गया है, जबकि खंडवा जिला पंचायत CEO डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को सतना नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

ग्वालियर-सतना को मिले नए निगमायुक्त

अभिषेक चौधरी, जो धार जिला पंचायत CEO के पद पर थे, अब ग्वालियर नगर निगम आयुक्त होंगे। उनके स्थानांतरण के बाद धार जिला पंचायत CEO का पद खाली हो गया है।वहीं डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को खंडवा जिला पंचायत CEO से सतना नगर निगम आयुक्त बनाया गया है।इसके अलावा राज्य सेवा के कुछ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। अधिकारियों के बेहतर काम को देखते हुए महत्वपूर्ण पदों पर पोस्टिंग दिए जाने की बात सामने आई है।

बैतूल में 6 महीने बाद मिली जिला पंचायत CEO की नियुक्ति

बैतूल में करीब छह महीने से खाली जिला पंचायत CEO के पद पर गणेश कुमार जायसवाल की नियुक्ति की गई है। उन्हें अपर संचालक जनसंपर्क के पद से हटाकर बैतूल जिला पंचायत CEO बनाया गया है।अभिषेक चौधरी के ग्वालियर जाने के बाद धार जिला पंचायत CEO का पद खाली हो गया है। वहीं मंदसौर में भी जिला पंचायत CEO को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी

ताजा फेरबदल में राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं।

  • अनुपमा चौहान — जिला पंचायत CEO शाजापुर से अपर कलेक्टर हरदा
  • शैलेंद्र सिंह सोलंकी — जिला पंचायत CEO सीधी से जिला पंचायत CEO शाजापुर
  • मेहताब सिंह गुर्जर — जिला पंचायत CEO रीवा से उप सचिव, खनिज साधन
  • गणेश कुमार जायसवाल — अपर संचालक जनसंपर्क से जिला पंचायत CEO बैतूल

इन IAS अफसरों की बदली जिम्मेदारी

  • संजना जैन — अपर कलेक्टर मैहर से उप सचिव, जल संसाधन
  • जगदीश कुमार गोमे — जिला पंचायत CEO सिंगरौली से जिला पंचायत CEO सागर
  • अभिषेक चौधरी — जिला पंचायत CEO धार से निगम आयुक्त ग्वालियर
  • संघ प्रिय — निगम आयुक्त ग्वालियर से जिला पंचायत CEO सिंगरौली
  • अक्षय तेम्रवाल — जिला पंचायत CEO दतिया से अपर आयुक्त, नगर निगम भोपाल
  • ज्योति शर्मा — जिला पंचायत CEO देवास से उप सचिव
  • अंजली जोसेफ जोनाथन — जिला पंचायत CEO हरदा से उप सचिव, PWD
  • नवीत कुमार धुर्वे — जिला पंचायत CEO टीकमगढ़ से जिला पंचायत CEO देवास
  • सृष्टि देशमुख गौड़ा — अपर कलेक्टर खंडवा से जिला पंचायत CEO रीवा
  • काजल जवाला — जिला पंचायत CEO बड़वानी से अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र
  • डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा — जिला पंचायत CEO खंडवा से निगमायुक्त सतना
  • अनिल कुमार डामोर — अपर कलेक्टर विदिशा से उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास
  • अभिषेक सराफा — जिला पंचायत CEO बालाघाट से अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन भोपाल
  • विवेक के.वी. — जिला पंचायत CEO सागर से CEO, जबलपुर विकास प्राधिकरण
  • सौम्या आनंद — जिला पंचायत CEO श्योपुर से जिला पंचायत CEO सीधी

9 अफसरों को SDM की जिम्मेदारी

फेरबदल में कई सहायक कलेक्टर और SDM स्तर के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें आशीष कुमार, अनिकेत शांडिल्य, आकाश अग्रवाल, आशीष अशोक, सुशिर श्रीकृष्ण श्रीराम, कुलदीप पटेल, जामदार फरहान इरफान, ठाकरे ऋषिकेष विजय और नवकिरण कौर समेत कई अफसर शामिल हैं। इन अधिकारियों को अलग-अलग जिलों और क्षेत्रों में SDM की जिम्मेदारी दी गई है।

 

संबंधित सामग्री

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और जिला कोर्ट्स 27 अगस्त को बंद रहेंगे, जिससे न्यायिक कर्मचारियों को 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को आधुनिक खेती और फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी, ग्वालियर को कृषि में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा।

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

मध्य प्रदेश के सिंगरौली अस्पताल में स्वीपर द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाने का वीडियो सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

मध्यप्रदेश सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और सायबर सुरक्षा में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिसमें बड़े निवेश और नई योजनाएं शामिल हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026