महापौर आरक्षण प्रक्रिया शुरू

MP में महापौर और नपा अध्यक्षों के आरक्षण की प्रक्रिया शुरू, नगरीय विकास आयुक्त बनाए गए अधिकृत अधिकारी

मध्य प्रदेश सरकार ने नगर निगम और नगर पालिका चुनावों के लिए महापौर और अध्यक्ष पदों के आरक्षण की प्रक्रिया शुरू की है।

By : नरेंद्र सिंह
MP में महापौर और नपा अध्यक्षों के आरक्षण की प्रक्रिया शुरू, नगरीय विकास आयुक्त बनाए गए अधिकृत अधिकारी

मध्य प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले नगर निगम और नगर पालिका चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य सरकार ने महापौर और नगरपालिका अध्यक्ष पदों के आरक्षण की प्रक्रिया शुरू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को आरक्षण प्रक्रिया के लिए अधिकृत अधिकारी नियुक्त किया है।नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आगामी नगरीय निकाय चुनावों में महापौर और अध्यक्ष पदों का आरक्षण मध्यप्रदेश नगरपालिका (महापौर और अध्यक्ष पद का आरक्षण) नियम, 1999 के तहत किया जाएगा।

आयुक्त नगरीय प्रशासन करेंगे आरक्षण की कार्रवाई

राज्य सरकार ने 12 जून को जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि नगर निगमों के महापौर और नगरपालिकाओं के अध्यक्ष पदों के आरक्षण की पूरी प्रक्रिया आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की देखरेख में संपन्न होगी।यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि आरक्षण तय होने के बाद ही नगरीय निकाय चुनावों की राजनीतिक तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी।

महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित

प्रदेश में वर्तमान आरक्षण व्यवस्था के तहत महापौर और अध्यक्ष पदों में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहती हैं। इसके अलावा अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षण संबंधित क्षेत्र की जनसंख्या के अनुपात में तय किया जाता है। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। आरक्षण का निर्धारण रोटेशन प्रणाली के आधार पर किया जाता है ताकि हर चुनाव में अलग-अलग निकायों को अवसर मिल सके।

लॉटरी से तय होती हैं महापौर सीटें

मध्य प्रदेश के सभी 16 नगर निगमों में महापौर पद का आरक्षण चुनाव से पहले लॉटरी के माध्यम से तय किया जाता है। इस प्रक्रिया में पिछली बार आरक्षित रही सीटों को छोड़कर अन्य नगर निगमों को प्राथमिकता दी जाती है।इस व्यवस्था का उद्देश्य विभिन्न वर्गों को समान अवसर प्रदान करना और आरक्षण के लाभ का व्यापक वितरण सुनिश्चित करना है।

2022 में महापौर पदों का आरक्षण इस प्रकार था

आरक्षण श्रेणी

नगर निगम

अनारक्षित

इंदौर, जबलपुर, रीवा, सिंगरौली

महिला (अनारक्षित)

ग्वालियर, देवास, बुरहानपुर, सागर, कटनी

ओबीसी महिला

भोपाल, खंडवा

ओबीसी

रतलाम, सतना

अनुसूचित जाति

उज्जैन

अनुसूचित जाति महिला

मुरैना

अनुसूचित जनजाति

छिंदवाड़ा

चुनावी राजनीति पर पड़ेगा असर

महापौर और नगरपालिका अध्यक्ष पदों के आरक्षण की घोषणा के बाद राजनीतिक दल संभावित उम्मीदवारों के चयन और रणनीति पर काम शुरू कर देंगे। खासतौर पर बड़े नगर निगमों जैसे भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में आरक्षण की स्थिति पर सभी दलों की नजर रहेगी।

संबंधित सामग्री

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

मध्य प्रदेश में सरकारी खजाने से लगभग 600 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता सामने आई, इसको लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और जिला कोर्ट्स 27 अगस्त को बंद रहेंगे, जिससे न्यायिक कर्मचारियों को 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को आधुनिक खेती और फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी, ग्वालियर को कृषि में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा।

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

मध्य प्रदेश के सिंगरौली अस्पताल में स्वीपर द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाने का वीडियो सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026