बच्चे को गोबर में दफनाया

बालाघाट में नाना ने नवजात को गोबर के ढेर में जिंदा दफनाया, अविवाहिता बेटी को जन्मा था बच्चा

मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक नवजात शिशु को उसके नाना ने गोबर के ढेर में जिंदा दफनाया। इस घटना की जानकारी पुलिस को बच्चे के रोने की आवाज से मिली।

बालाघाट में नाना ने नवजात को गोबर के ढेर में जिंदा दफनाया, अविवाहिता बेटी को जन्मा था बच्चा

बालाघाट में नाना ने नवजात को गोबर के ढेर में जिंदा दफनाया

MP के बालाघाट में अविवाहित बेटी से जन्मे नवजात शिशु को जिंदा दफना दिया गया। वारासिवनी थाना क्षेत्र के नांदगांव पंचायत से यह घटना सामने आई। राज छिपाने के लिए नाना ने बच्चे को गोबर के ढेर में जिंदा गाड़ दिया। इसके बाद नाना ने खुद भी जहर खा लिया, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बच्चे के रोने की आवाज

पुलिस को घटना की जानकारी 31 जुलाई को मिली। हालांकि, तेज बारिश और अंधेरा होने के कारण नवजात का शव 1 अगस्त को निकाला। पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी। दरअसल, वारदात से पहले रात में आसपास के लोगों को बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी थी। जब पड़ोसियों ने बच्चे के रोने के बारे में परिवार से पूछा, तो वे टालमटोल करने लगे। बच्चे के रोने की आवाज आने और फिर परिजनों के संतोषजनक जवाब न देने पर ग्रामीणों को शक हुआ।

बालक के गले और मुंह में कपड़ा बांधा

सरपंच ने गांव में बैठक बुलाई, जहां आशा कार्यकर्ता ने बताया कि परिवार की बेटी कुछ दिनों से प्रेगनेंट थी। संदेह गहराने पर सरपंच ने वारासिवनी पुलिस को जानकारी दी। नायब तहसीलदार, डॉक्टर और पुलिस की मौजूदगी में मृत नवजात शिशु के शव को गोबर के ढेर से बाहर निकाला गया। नवजात बालक के गले और मुंह में कपड़ा बंधा हुआ था। इससे आशंका जताई जा रही है कि नाना ने गड्ढे में गाड़ने से पहले बच्चे के मुंह और गले में कपड़ा बांधकर उसकी हत्या की होगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और जिला कोर्ट्स 27 अगस्त को बंद रहेंगे, जिससे न्यायिक कर्मचारियों को 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को आधुनिक खेती और फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी, ग्वालियर को कृषि में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा।

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

मध्य प्रदेश के सिंगरौली अस्पताल में स्वीपर द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाने का वीडियो सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026