मध्य प्रदेश में राजनीतिक विवाद

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने

मध्य प्रदेश की राजनीति में कैलाश विजयवर्गीय के बयान के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने इसे संविधान पर हमला बताया है और राजनीतिक व सामाजिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं।

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने

भोपाल में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के एक बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। उनके कथन कि “प्रशासनिक तंत्र में अधिकारी स्वयं को संघ से जुड़ा बताने की होड़ में रहते हैं” पर कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताया है और इसे संवैधानिक व्यवस्था पर सवाल उठाने वाला बयान बताया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बयान भारतीय प्रशासनिक सेवा की निष्पक्षता, तटस्थता और संवैधानिक मर्यादा पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार अधिकारी किसी राजनीतिक या वैचारिक संगठन के प्रति नहीं, बल्कि पूरी तरह संविधान के प्रति निष्ठावान होने चाहिए। पटवारी ने राज्यपाल और राष्ट्रपति से इस मामले में संज्ञान लेने की मांग भी की।

आरएसएस से जुड़े अधिकारियों का प्रभाव बढ़ा

वहीं कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने विजयवर्गीय के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि प्रशासनिक तंत्र में आरएसएस से जुड़े अधिकारियों का प्रभाव बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि यह बात पहले भी कांग्रेस नेतृत्व द्वारा उठाई जाती रही है और अब एक मंत्री ने भी इसे स्वीकार किया है।

इस विवाद पर बीजेपी ने बचाव की मुद्रा अपनाई है। बीजेपी नेता डॉ. हितेश बाजपेयी ने कहा कि मंत्री के बयान को संदर्भ में समझना चाहिए। उनके अनुसार, लंबे समय तक एक विचारधारा की सरकार रहने पर प्रशासन में कई ऐसे लोग आ जाते हैं जो अवसरवादी होते हैं। उन्होंने कहा कि विजयवर्गीय का इशारा ऐसे ही लोगों की ओर था, जो बिना विचारधारा के केवल अवसर के लिए व्यवस्था में शामिल हो जाते हैं।

कांग्रेस-बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज

इस पूरे मामले ने मध्य प्रदेश की सियासत को गर्मा दिया है और कांग्रेस-बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। अब देखना होगा कि यह विवाद आगे राजनीतिक रूप से किस दिशा में जाता है।

संबंधित सामग्री

गुरुग्राम में CM सैनी के काफिले को काले झंडे दिखाने का मामला, 8 और कांग्रेसियों को जमानत

गुरुग्राम में CM सैनी के काफिले को काले झंडे दिखाने का मामला, 8 और कांग्रेसियों को जमानत

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के काफिले का विरोध करने पर गिरफ्तार कांग्रेस के कार्यकर्ता जमानत पर रिहा हो गए हैं।

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

मध्य प्रदेश में सरकारी खजाने से लगभग 600 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता सामने आई, इसको लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और जिला कोर्ट्स 27 अगस्त को बंद रहेंगे, जिससे न्यायिक कर्मचारियों को 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को आधुनिक खेती और फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी, ग्वालियर को कृषि में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026