मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां

भोपाल-ग्वालियर में अगले दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 30 जिलों में मौसम बदलेगा

मध्य प्रदेश में रविवार को भारी बारिश हुई, जिससे तापमान में कमी आई। IMD ने भोपाल और ग्वालियर संभाग में तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है।

भोपाल-ग्वालियर में अगले दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 30 जिलों में मौसम बदलेगा

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी हुई हैं। रविवार को राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग (IMD) ने भोपाल और ग्वालियर संभाग में अगले दो दिनों तक बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

बारिश होने की संभावना जताई गई

सोमवार को आगर-मालवा, राजगढ़ और सीहोर जिलों में तेज आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, शाजापुर, रतलाम, नीमच, मंदसौर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर सहित करीब 30 जिलों में दोपहर बाद बारिश होने की संभावना जताई गई है।

बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया

दूसरी ओर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, जबलपुर, कटनी, रीवा, सतना, सागर और छतरपुर समेत कई जिलों में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने का अनुमान है। इन क्षेत्रों में फिलहाल बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

रविवार को भोपाल में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। सीहोर, इंदौर, रायसेन और खरगोन में भी अच्छी वर्षा दर्ज की गई। कई स्थानों पर तेज हवाओं के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई, जबकि रायसेन में कुछ मकानों के छप्पर उड़ने की खबरें सामने आईं।

ऐसा ही सुहावना मौसम बने रहने की संभावना

बारिश और तेज हवाओं के चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री, इंदौर का 36.3 डिग्री, उज्जैन का 36.5 डिग्री और ग्वालियर का 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं खजुराहो, दतिया, नौगांव और मंडला ऐसे शहर रहे जहां तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में ऐसा ही सुहावना मौसम बने रहने की संभावना है।

संबंधित सामग्री

पंजाब में 4 दिन स्कूल बंद, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान; भारी बारिश के बीच बच्चों की सुरक्षा पर जोर

पंजाब में 4 दिन स्कूल बंद, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान; भारी बारिश के बीच बच्चों की सुरक्षा पर जोर

पंजाब में भारी बारिश और खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 27 से 30 अगस्त 2026 तक सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया।

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

मध्य प्रदेश में सरकारी खजाने से लगभग 600 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता सामने आई, इसको लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और जिला कोर्ट्स 27 अगस्त को बंद रहेंगे, जिससे न्यायिक कर्मचारियों को 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को आधुनिक खेती और फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी, ग्वालियर को कृषि में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026