मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर

MP में सूखे का खतरा: सीएम के गृह संभाग उज्जैन में सबसे ज्यादा संकट, फसल बदलने का प्लान तैयार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर रहने के कारण सरकार ने 24 जिलों के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की है।

MP में सूखे का खतरा: सीएम के गृह संभाग उज्जैन में सबसे ज्यादा संकट,  फसल बदलने का प्लान तैयार

मध्य प्रदेश में इस बार मानसून कमजोर रहने की आशंका ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के बाद राज्य सरकार ने 24 जिलों के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर ली है। सबसे अधिक चिंता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह संभाग उज्जैन को लेकर जताई जा रही है, जहां वर्षा में सबसे ज्यादा कमी रहने की संभावना है।

मुकाबले केवल 92.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई

1 जून से 1 जुलाई तक प्रदेश में सामान्य 139.7 मिमी बारिश के मुकाबले केवल 92.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई, यानी करीब 47 मिमी की कमी रही। कई जिलों में पहले ही 20 से 60 प्रतिशत तक वर्षा घाटा दर्ज हो चुका है। यदि जुलाई और अगस्त में भी पर्याप्त बारिश नहीं हुई तो खरीफ फसलों के उत्पादन पर सीधा असर पड़ सकता है।

मौसम आधारित खेती की सलाह दी जाएगी

संभावित संकट को देखते हुए सरकार ने कृषि और राजस्व विभाग को संयुक्त कार्ययोजना लागू करने के निर्देश दिए हैं। सात जिलों में विस्तृत माइक्रो प्लानिंग की जाएगी और कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से लगातार तकनीकी निगरानी रखी जाएगी। किसानों को मोबाइल, सोशल मीडिया और स्थानीय माध्यमों से मौसम आधारित खेती की सलाह दी जाएगी।

फसलें अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी

सरकार किसानों को कम अवधि और कम पानी वाली फसलें अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी। दलहन, तिलहन और मोटे अनाज का रकबा बढ़ाने पर जोर रहेगा। साथ ही रिज एंड फरो, रेज्ड बेड और डायरेक्ट सीडेड राइस जैसी तकनीकों को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि कम पानी में भी उत्पादन प्रभावित न हो।

बीज और सिंचाई के लिए वैकल्पिक फसलों के पर्याप्त बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। मनरेगा के माध्यम से खेत तालाब, जल संरक्षण और सिंचाई संरचनाओं के निर्माण व मरम्मत पर काम होगा। यदि सूखे की स्थिति बनती है तो सरकार वर्ष 2020 की सूखा नीति के तहत राहत और सहायता की कार्रवाई करेगी।

संबंधित सामग्री

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 हजार से ज्यादा उपनल कर्मियों का भविष्य सुरक्षित

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 हजार से ज्यादा उपनल कर्मियों का भविष्य सुरक्षित

उत्तराखंड की धामी सरकार ने हजारों उपनल कर्मचारियों के लिए नियुक्ति और समान वेतन की नई नीति की घोषणा की, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

मध्य प्रदेश में सरकारी खजाने से लगभग 600 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता सामने आई, इसको लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और जिला कोर्ट्स 27 अगस्त को बंद रहेंगे, जिससे न्यायिक कर्मचारियों को 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए, जिसमें मानसून के बाद तत्काल काम शुरू करने का आदेश शामिल है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026