माफिया उमर अहमद की टोल प्लाजा दबंगई

अतीक के बेटे उमर का CCTV आया सामने, टोल पर गुंडई, कर्मियों को धमकाया

माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर का काफिला टोल प्लाजा पर बूम बैरियर तोड़ते हुए और पुलिसकर्मियों को धमकाते हुए CCTV में कैद हुआ।

अतीक के बेटे उमर का CCTV आया सामने, टोल पर गुंडई, कर्मियों को धमकाया

माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर से जुड़ा एक और विवाद सुर्खियों में आया है। उमर अहमद के करीबियों ने टोल प्लाजा पर दबंगई और गुंडई दिखाई, जिसका CCTV सामने आया है। असल में अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की मौत के बाद सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होने के लिए लखनऊ जेल से उमर को प्रयागराज लाया जा रहा था।

30 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला

इस दौरान पुलिस वैन के पीछे अतीक-उमर के समर्थक 30 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला लेकर चले। काफिले की गाड़ियां नवाबगंज टोल प्लाजा पहुंचीं तो टोल प्लाजा के लिए रोका गया। इस दौरान कुछ युवक गाड़ियों से उतरे और टोल का बूम बैरियर तोड़कर उसे हाथ में उठा लिया। इसके बाद एक-एक कर काफिले की गाड़ियां टोल प्लाजा से निकल गईं। टोलकर्मियों ने विरोध किया तो युवकों ने उन्हें धमकाया।

पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश

पुलिस को जानकारी दी गई। आगे चकिया में पुलिस ने काफिले को रोकना चाहा तो पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। ऐसा ही काफिले के लोगों ने प्रतापगढ़ में भी किया था। प्रयागराज में 28 गाड़ियों और प्रतापगढ़ में 2 गाड़ियों पर FIR हुई। 17 सेकेंड के वीडियो में उमर के करीबियों के काफिले की गाड़ियां नवाबगंज टोज प्लाजा पर पहुंची। 4 से 6 युवक एक गाड़ी से उतरे। दौड़ते हुए टोल प्लाजा का बूम बैरियर हाथ से उठाकर तोड़ दिए। पकड़े खड़े रहते हैं। फिर एक-एक गाड़ियों का काफिला निकला।

संबंधित सामग्री

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल के कजलीखेड़ा में रात 3 बजे दो बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं।

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को पुलिस ने धरना स्थल से उठाया। अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को और मजबूती से जारी रखने की अपील की।

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम बैठक में AAP और BJP पार्षदों के बीच जमकर विवाद हुआ, पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। वोटिंग 29 अगस्त को होगी।

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में BPSC TRE-4 परीक्षा प्रणाली के विरोध में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया, जिसमें पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026