महतारी वंदन योजना की किस्त

साय सरकार का राखी से पहले बड़ा तोहफा, महतारी वंदन की किस्त आज

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी की, जिससे 67 लाख महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलेगी।

By : चंचल खेडकर
साय सरकार का राखी से पहले बड़ा तोहफा, महतारी वंदन की किस्त आज

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए रक्षाबंधन से पहले बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान प्रदेश की 67 लाख 28 हजार 918 महिला हितग्राहियों के बैंक खातों में ₹631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

राखी से पहले क्यों जारी हो रही किस्त?

महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त सामान्य तौर पर सितंबर 2026 में जारी होनी थी। लेकिन रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए सरकार ने इसे समय से पहले जारी करने का फैसला किया है। इससे लाखों महिलाओं को त्योहार से पहले आर्थिक सहायता मिल सकेगी।मुख्यमंत्री साय बालोद जिले के डौण्डीलोहारा स्थित लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित बिहान दीदी एवं स्व-सहायता समूह के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम के दौरान किस्त की राशि का अंतरण किया जाएगा।

67.28 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

31वीं किस्त के तहत कुल ₹631.38 करोड़ से अधिक की राशि सीधे पात्र महिला हितग्राहियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। सरकार के मुताबिक, योजना के जरिए मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण में मदद कर रही है।महिलाएं इस राशि का इस्तेमाल घरेलू जरूरतों, स्वास्थ्य, पोषण और बच्चों की शिक्षा समेत अन्य जरूरी खर्चों के लिए कर रही हैं।

30 किस्तों में ₹19 हजार करोड़ से ज्यादा बांटे

महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 30 किस्तों में करीब ₹19,444 करोड़ की राशि महिलाओं को दी जा चुकी है। सरकार का कहना है कि नियमित आर्थिक सहायता से महिला हितग्राहियों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और वे अपनी जरूरतों के साथ छोटी-बड़ी आर्थिक गतिविधियों में भी इस राशि का उपयोग कर रही हैं।

संबंधित सामग्री

इस रक्षाबंधन घर पर बनाएं खूबसूरत हैंडमेड राखी, आसान है तरीका

इस रक्षाबंधन घर पर बनाएं खूबसूरत हैंडमेड राखी, आसान है तरीका

रक्षाबंधन पर अपने भाई के लिए घर पर खुद से बनाएं खास राखी। जानिए किन सामानों की जरूरत होती है और इसे बनाने का आसान तरीका।

भारतीय महिलाओं के कपड़ों में क्यों नहीं हुआ करती थी जेब? ये हैं वजह

भारतीय महिलाओं के कपड़ों में क्यों नहीं हुआ करती थी जेब? ये हैं वजह

भारतीय महिलाओं के कपड़ों में जेबों की कमी एक ऐतिहासिक और आर्थिक मुद्दा है, जो फैशन पर अधिक जोर देने और पुरुष प्रधान समाज की वजह से है।

कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- जानबूझकर घिनौना बनाया गया

कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- जानबूझकर घिनौना बनाया गया

कृति सेनन के रक्षाबंधन ज्वेलरी एड पर सोशल मीडिया पर विवाद, कंगना रनौत ने भी की आलोचना। एड में गैर-पारंपरिक पोशाक को लेकर उठे सवाल।

सरकार का लक्ष्य जन-कल्याण, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- हम हमेशा श्रमिकों के साथ

सरकार का लक्ष्य जन-कल्याण, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- हम हमेशा श्रमिकों के साथ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबल योजना 2.0 के अंतर्गत 203 करोड़ रुपये की राशि श्रमिकों के खातों में स्थानांतरित की।

महिला हॉकी वर्ल्ड कप में टूटा भारत का सपना! ऑस्ट्रेलिया से ड्रॉ, सेमीफाइनल से बाहर

महिला हॉकी वर्ल्ड कप में टूटा भारत का सपना! ऑस्ट्रेलिया से ड्रॉ, सेमीफाइनल से बाहर

भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के साथ 0-0 से ड्रॉ खेला, जिससे वे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकीं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026