खड़गे का मंच शुद्धिकरण मुद्दा

संसद में उठा हल्द्वानी का मुद्दा, खड़गे बोले - मेरे भाषण के बाद मंच का शुद्धिकरण किया

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खड़गे के भाषण के बाद BJP कार्यकर्ताओं द्वारा मंच का शुद्धिकरण किया गया, जिसे लेकर खड़गे ने संसद में आपत्ति जताई।

संसद में उठा हल्द्वानी का मुद्दा, खड़गे बोले - मेरे भाषण के बाद मंच का शुद्धिकरण किया

संसद में उठा हल्द्वानी का मुद्दा

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी में जनसभा के बाद मंच के शुद्धिकरण का मुद्दा संसद तक पहुंच गया। खड़गे ने राज्यसभा में आरोप लगाया कि उनके भाषण के बाद BJP कार्यकर्ताओं ने हवन करके मंच का शुद्धिकरण करने का काम किया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'मैंने हल्द्वानी में रामलीला मैदान में स्टेज पर भाषण दिया और लाखों लोग वहां मौजूद थे। 

संसद में बोले खड़गे

खड़गे ने कहा उस वक्त मैंने किसी समाज का, किसी धर्म का नाम नहीं लिया। सिर्फ लोगों की समस्याओं को वहां पर बताया था। लेकिन मेरा भाषण होने के बाद BJP के लोगों ने हवन करके स्टेज का शुद्धिकरण किया। मैं शेड्यूल कास्ट आता हूं, सालों से संसद में हूं, लेकिन कभी किसी के आगे अपनी रक्षा के लिए गिड़गिड़ाया नहीं हूं। मुझमें लड़ने की ताकत है, मैं लड़ता हूं! लेकिन छुआछूत दिखाकर मेरा अपमान किया जा रहा है। मेरी मांग है हल्द्वानी में जिन लोगों ने स्टेज का शुद्धिकरण किया, उन पर अनटचेबिलिटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाए और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएं।'

नड्डा ने की घटना की निंदा

मामला बढ़ता देख केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सरकार और पार्टी का पक्ष रखते हुए घटना की निंदा की। नड्डा ने कहा, मल्लीकार्जुन ‘खड़गे के साथ जो हुआ या जो भावनाएं आहत हुईं, वह सिर्फ कांग्रेस के लिए नहीं बल्कि हम सभी और पूरे देश के लिए दुखद है। भाजपा ऐसी किसी भी गतिविधि का समर्थन नहीं करती। हम इस पूरे मामले की गहराई से जांच करेंगे और अगर कोई दोषी पाया जाता है, तो उस पर कठोर कार्रवाई होगी। जब हम कह रहे हैं कि हम ऐसी सोच का समर्थन नहीं करते, तो खड़गे साहब को भी इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए।'

संबंधित सामग्री

CM सुक्खू का BJP पर पलटवार, ‘व्हाइट पेपर’ से खुलेगा पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार का राज

CM सुक्खू का BJP पर पलटवार, ‘व्हाइट पेपर’ से खुलेगा पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार का राज

हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान राजनीतिक उठापटक जारी है। सीएम सुक्खू ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की और व्हाइट पेपर कमेटी की जांच का उल्लेख किया।

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम बैठक में AAP और BJP पार्षदों के बीच जमकर विवाद हुआ, पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। वोटिंग 29 अगस्त को होगी।

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए काम कर रहे भगवंत मान सरकार की प्रशंसा की और भाजपा पर पुरानी तस्वीरें शेयर करने का आरोप लगाया।

रीवा पुलिस स्टेशन में भाजपा नेता और पुलिस के बीच तीखी बहस

रीवा पुलिस स्टेशन में भाजपा नेता और पुलिस के बीच तीखी बहस

रीवा के सिविल लाइन थाने में भाजपा नेता बंसीलाल साहू और थाना प्रभारी के बीच तीखी बहस हुई, जब नेता एक आरोपी के समर्थन में थाने पहुंचे।

मोदी सरकार में इसी महीने बड़ा फेरबदल! 2 दर्जन से ज्यादा मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा

मोदी सरकार में इसी महीने बड़ा फेरबदल! 2 दर्जन से ज्यादा मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की संभावना। दर्जनों मंत्रियों के विभाग बदलने के अलावा कई को नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026