मेरठ में पुलिसकर्मियों पर हमला

मेरठ: तेज रफ्तार कार ने 7 पुलिसकर्मियों को रौंदा, दो गंभीर

मेरठ में एक कारोबारी के बेटे ने अपनी कार से सात पुलिसकर्मियों को चोटिल कर दिया। दो पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर है। आरोपी गिरफ्तार।

मेरठ: तेज रफ्तार कार ने 7 पुलिसकर्मियों को रौंदा, दो गंभीर

मेरठ: तेज रफ्तार कार ने 7 पुलिसकर्मियों को रौंदा

UP के मेरठ में ऑटो पार्ट्स कारोबारी के बेटे ने अपनी इनोवा कार से सड़क किनारे खड़े 7 पुलिसकर्मियों को रौंद दिया। इस दौरान एक कांस्टेबल का पैर टूट गया। 2 के हाथों की खाल छिल गई। बाकी के मुंह और नाक में चोटें आईं। मामले का CCTV सोमवार को सामने आया था। इसमें दिख रहा है कि देर रात ढाई बजे गश्त पर निकले पुलिसकर्मी रोड किनारे पुलिस लीप के पास खड़े थे। तभी तेज रफ्तार कार ने पुलिसकर्मियों को रौंदते हुए जीप से टकरा गई।

कांस्टेबल को मारी टक्कर

कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि किसी को हिलने तक का वक्त नहीं मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार 100 से अधिक थी। टक्कर के बाद कांस्टेबल 5 फीट तक उछलकर दूर गिर। मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कारें जब्त कर लीं।

पुलिसकर्मियों को आई गंभीर चोंटे

घटना में कांस्टेबल लोकेन्द्र पंवार, कांस्टेबल सतेंद्र कुमार, कांस्टेबल विक्रम सिंह, कांस्टेबल कपिल भाटी, कांस्टेबल राजेश कुमार और हेड कांस्टेबल रविन्द्र मलिक समेत 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को पहले KMC अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें न्यूटिमा अस्पताल रेफर कर दिया। घायल हेड कांस्टेबल रविन्द्र मलिक की हालत नाजुक बनी हुई है। उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया है। उनका ऑपरेशन किया गया।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड में रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने 15 मिनट में दो बहनों को मारी गोली, जीजा भी घायल

उत्तराखंड में रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने 15 मिनट में दो बहनों को मारी गोली, जीजा भी घायल

रक्षाबंधन से पहले भाई ने अपनी दो बहनों की हत्या की और जीजा को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, चरित्र शंका और संपत्ति विवाद जांच के अंतर्गत हैं।

उज्जैन में सड़क से निकला फ्लाईओवर, लैंडिंग खेत में! निर्माण में गड़बड़ी से उठे सवाल

उज्जैन में सड़क से निकला फ्लाईओवर, लैंडिंग खेत में! निर्माण में गड़बड़ी से उठे सवाल

उज्जैन के सिंहस्थ 2028 प्रोजेक्ट में सड़क और पुल के अलाइनमेंट में बड़ी गड़बड़ी सामने आई, जिससे अतिरिक्त जमीन लेने की जरूरत पड़ सकती है।

स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है करौंदा, जानिए इसके फायदे

स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है करौंदा, जानिए इसके फायदे

करौंदा, जो भारत में लोकप्रिय है, न केवल खाद्य संवर्धन में बल्कि आयुर्वेदिक उपयोग में भी महत्वपूर्ण है, जिसमें विटामिन सी और फाइबर समृद्ध होते हैं।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

UPI ने अपनी 10वीं वर्षगांठ पर भारतीय डिजिटल अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व विस्तार किया, जिससे छोटे दुकानदारों से लेकर वैश्विक बाजार तक पहुंच बनी।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026