बस और ट्रक की टक्कर में मौत

मध्यप्रदेश के भिंड में हादसा: नेपाल से पुणे जा रही बस की ट्रक से टक्कर...महिला की मौत, 15 गंभीर ग्वालियर रेफर

नेपाल से पुणे जा रही बस भिंड, मध्यप्रदेश में एलपीजी सिलेंडर से लदे ट्रक से टकरा गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और 15 यात्री घायल हुए।

By : सोनिया रायकवार
मध्यप्रदेश के भिंड में हादसा: नेपाल से पुणे जा रही बस की ट्रक से टक्कर...महिला की मौत, 15 गंभीर ग्वालियर रेफर

नेपाल से पुणे जा रही स्लीपर बस भिंड में एलपीजी सिलेंडर से लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 15 यात्री घायल हैं। बस का ड्राइवर केबिन में फंस गया था, जिसे ग्रामीणों ने बाहर निकाला। हादसा मध्यप्रदेश के भिंड में हुआ 

कैसे हुआ हादसा 

गैस सिलेंडर से लदे ट्रक ने आगे चल रहे ट्रॉला को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान वो सामने से आ रही बस से जा टकराया। एक्सीडेंट से बचने के लिए ड्राइवर ने समय रहते ट्रॉला सड़क से नीचे उतार दिया। हालांकि, इसमें ट्रॉला पलट गया।हादसा नेशनल हाईवे 719 पर गोहद चौराहे पर बंजारे का पुरा के पास शुक्रवार सुबह हुआ। बस नेपाल के पलिया प्रांत से बेंगलुरु आ रही थी। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है। 

प्रत्यक्षदर्शी बोले- 30 मिनट बाद पहुंची पुलिस

प्रत्यक्षदर्शी रिटायर्ड फौजी नवल सिंह भदौरिया ने बताया कि वे बस से कुछ मीटर पीछे बाइक पर थे। एक्सीडेंट के करीब 30 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
भदौरिया ने कहा- यदि ड्राइवर ट्रॉला को खाई में नहीं पलटता तो हादसा और भीषण हो सकता था।

संबंधित सामग्री

तिब्बत की बाढ़ से नेपाल में तबाही, कई गांव और हाइड्रो प्रोजेक्ट बहे; 28 पुलिसकर्मी लापता

तिब्बत की बाढ़ से नेपाल में तबाही, कई गांव और हाइड्रो प्रोजेक्ट बहे; 28 पुलिसकर्मी लापता

नेपाल के रसुवा जिले में बाढ़ से भारी नुकसान। स्याप्रुबेसी व तिमुरे में बुरी तरह प्रभावित, 28 सुरक्षाकर्मियों से संपर्क टूटा।

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 6 की मौत; 5 महिलाएं शामिल

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 6 की मौत; 5 महिलाएं शामिल

तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 6 लोग मारे गए और 12 घायल हुए।

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और जिला कोर्ट्स 27 अगस्त को बंद रहेंगे, जिससे न्यायिक कर्मचारियों को 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को आधुनिक खेती और फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी, ग्वालियर को कृषि में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026