निहंगों का देहरादून कूच

निहंगों ने देहरादून की ओर कूच किया, पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी, बॉर्डर पर छिपे होने की आशंका

उत्तराखंड में निहंगों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और देहरादून की ओर बढ़ गए। इस घटना के पीछे पंजाब के CM और सिख संगठनों का दबाव माना जा रहा है।

निहंगों ने देहरादून की ओर कूच किया, पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी, बॉर्डर पर छिपे होने की आशंका

निहंगों का देहरादून कूच

देहरादून कूच करने वाले निहंगों में से कुछ लोग के आसपास के इलाकों और पांवटा साहिब में छिपे होने की आशंका जताई जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार, उन्हें पंजाब के मोहाली स्थित सोहाना गुरुद्वारा सिंह शहीदां से निर्देश मिल रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि ये लोग दोबारा कुल्हाल चेक पोस्ट पर इकट्ठा हो सकते हैं।

पुलिस की खुफिया टीम एक्टिव 

मामले को लेकर पुलिस का खुफिया भी एक्टिव हो गया है। राजनीतिक विश्लेषक दावा कर रहे हैं कि पंजाब के CM भगवंत मान पर अकाल तख्त और सिख संगठनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए इस विवाद को उत्तराखंड की ओर मोड़ने की कोशिश की गई। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। मामले में अज्ञात निहंग सिखों के खिलाफ कुल्हाल चौकी प्रभारी ने FIR दर्ज कराई है। आरोप लगा है कि 25 जून को कुल्हाल बॉर्डर पर पुलिस, PAC और ITBP के रोके जाने पर शांतिपूर्वक छोटे समूहों में यात्रा करने की अपील को निहंगों ने नहीं माना।

साथियों की रिहाई की मांग

वे सभी हथियारों के साथ जाने और गिरफ्तार साथियों की रिहाई की मांग पर अड़ गए। इसके बाद निहंगों ने तलवार, फर्से और कुल्हाड़ी जैसे हथियारों का डर दिखाकर पुलिस की मुख्य बैरिकेडिंग तोड़ दी, वहां खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की और ड्यूटी पर तैनात पुलिस की गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करते हुए देहरादून की ओर निकल गए। वहीं, आज सुबह DM देहरादून आशीष चौहान और SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने उत्तराखंड बॉर्डर पर व्यवस्था देखी।

संबंधित सामग्री

बेअंत सिंह की तरह…: पंजाब CM मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

बेअंत सिंह की तरह…: पंजाब CM मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसे खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा इंटरनेशनल के नाम से भेजा गया।

पंजाब में 4 दिन स्कूल बंद, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान; भारी बारिश के बीच बच्चों की सुरक्षा पर जोर

पंजाब में 4 दिन स्कूल बंद, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान; भारी बारिश के बीच बच्चों की सुरक्षा पर जोर

पंजाब में भारी बारिश और खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 27 से 30 अगस्त 2026 तक सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया।

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के आशिमा मॉल में डिलीवरी बॉय रोहित वर्मा के साथ फरहीन खान और तीन अन्य लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच शुरू की है।

देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, CM धामी भी हुए शामिल

देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, CM धामी भी हुए शामिल

देहरादून में भगवान टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में CM पुष्कर सिंह धामी सहित कई दिग्गज शामिल हुए। यह यात्रा विशेष आकर्षणों से भरी थी।

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026