नोएडा में दर्दनाक घटना

नोएडा में नाबालिग ने की पिता की हत्या, फिर मेट्रो के आगे कूदा, मौत

नोएडा में 16 साल के लड़के ने पिता की हत्या की और बाद में मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना ने समाज को हिला दिया है।

नोएडा में नाबालिग ने की पिता की हत्या, फिर मेट्रो के आगे कूदा, मौत

नोएडा में नाबालिग ने की पिता की हत्या

नोएडा में 16 साल के लड़के ने सोते वक्त पिता की हत्या कर दी। फिर मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद उसने खून से सने कपड़े बदलकर साफ कपड़े पहने। कमरे में पिता की फोटो लगाई। माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि भी दी। कमरे में ताला लगाया और पिता का मोबाइल और बैग लेकर मेट्रो स्टेशन पहुंच गया। कुछ देर स्टेशन पर घूमने के बाद ट्रेन के आगे छलांग लगा दी।

कमरे में पड़ी पिता की लाश

पुलिस को लड़के के बैग से पिता का मोबाइल और कमरे की चाबी मिली। पुलिस ने उसकी मां को फोन किया। चाचा भी मौके पर पहुंचे। पूछताछ में पता चला कि नाबालिग लड़का पिता के साथ रहता था। पिता भी लापता हैं। इसके बाद पुलिस मां और चाचा को लेकर लड़के के कमरे पर पहुंची। चाबी से दरवाजा खोला तो अंदर 45 साल के पिता राजू शर्मा की लाश पड़ी थी। शुरुआती जांच में पता चला कि पिता ने बेटे के बाहर आने-जाने पर पाबंदी लगा रखी थी।

माता-पिता का हुआ तलाक

11वीं के बाद पढ़ाई भी छुड़ा दी। इससे वह परेशान था। माना जा रहा है कि इसी कारण से उसने बुधवार 12 अगस्त को तड़के वारदात को अंजाम दिया। उसी दिन सुबह 7 बजे जाकर आत्महत्या कर ली। घटना फेज-3 थाना क्षेत्र की है। राजू शर्मा प्राइवेट टीचर थे। 12 साल पहले उनका पत्नी से तलाक हो गया था। बेटा पिता के साथ रहता था।

संबंधित सामग्री

इंदौर में कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर मिली, मां-बहन लौटे तो अंदर से बंद था दरवाजा

इंदौर में कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर मिली, मां-बहन लौटे तो अंदर से बंद था दरवाजा

इंदौर के तेजाजी नगर में 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा निकिता ने आत्महत्या कर ली। परिवार के बाहर होने पर घर में अकेली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कानपुर में बहन पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर IT कर्मी ने दी जान, सुसाइड नोट में संपत्ति विवाद का जिक्र

कानपुर में बहन पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर IT कर्मी ने दी जान, सुसाइड नोट में संपत्ति विवाद का जिक्र

कानपुर में IT कर्मचारी रवि दीक्षित ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उन्होंने संपत्ति विवाद में अपनी बड़ी बहन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।

जालंधर हाइट्स में छात्रा ने सुसाइड किया:10वीं मंजिल से लगाई छलांग, BA फाइनल में कर रही थी पढ़ाई

जालंधर हाइट्स में छात्रा ने सुसाइड किया:10वीं मंजिल से लगाई छलांग, BA फाइनल में कर रही थी पढ़ाई

जालंधर में BA की छात्रा महकप्रीत कौर ने 10वीं मंजिल से छलांग लगाई। परिवार के अनुसार, वह डिप्रेशन का इलाज करा रही थी। पुलिस सुसाइड की जांच कर रही है।

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

पंजाब के गुरदीप सिंह की अमेरिका में पिज्जा डिलीवरी के दौरान हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार ने शव भारत लाने की मांग की।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026