ओबीसी आरक्षण प्रदर्शन

विधानसभा घेरने निकले OBC महासभा के प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन, 27% आरक्षण लागू करने की मांग

भोपाल में ओबीसी महासभा ने 27% आरक्षण और 13% पदों से होल्ड हटाने की मांग को लेकर विधानसभा घेराव किया, जिसमें सड़कों पर प्रदर्शन हुआ।

विधानसभा घेरने निकले OBC महासभा के प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन, 27% आरक्षण लागू करने की मांग

भोपाल में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू करने और 13 प्रतिशत पदों पर लगे होल्ड को हटाने की मांग को लेकर ओबीसी महासभा ने विधानसभा घेराव का ऐलान किया। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे और विधानसभा की ओर कूच करने लगे। पुलिस ने उन्हें रंगमहल चौराहे पर बैरिकेड लगाकर रोक दिया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स पर चढ़ने लगे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

अभ्यर्थियों को नुकसान उठाना पड़ रहा

प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ओबीसी महासभा के नेताओं का कहना है कि प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाएं 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण के आधार पर आयोजित की जा रही हैं, लेकिन नियुक्तियां केवल 14 प्रतिशत आरक्षण के आधार पर होने से अभ्यर्थियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया

ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले आठ वर्षों से वे इस मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि कई युवा परीक्षा पास करने के बाद भी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं और उम्र सीमा पार होने की स्थिति में पहुंच रहे हैं। संगठन ने सरकार से मांग की कि 13 प्रतिशत होल्ड को तत्काल हटाकर 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जाए।

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ओबीसी वर्ग के हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने भी प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी सरकार बनने पर ओबीसी आरक्षण को लेकर बड़ा फैसला लिया जाएगा। वहीं ओबीसी महासभा के नेताओं ने मुख्यमंत्री से आरक्षण संबंधी मांगों पर तत्काल कार्रवाई की अपील की। प्रदर्शन के चलते क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा और कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्लाई

सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्लाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड में गोदरेज की नई यूनिट का उद्घाटन किया, जिसमें 450 करोड़ रु. का निवेश किया गया है।

दिल्ली-इंदौर फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, AC भी खराब; गर्मी में यात्रियों ने पैंफलेट से की हवा

दिल्ली-इंदौर फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, AC भी खराब; गर्मी में यात्रियों ने पैंफलेट से की हवा

फ्लाइट IX1090 दिल्ली से इंदौर तीन घंटे लेट रही। AC खराब होने से यात्रियों की मुश्किल बढ़ी, देरी का कारण अस्पष्ट।

गुरुग्राम में CM सैनी के काफिले को काले झंडे दिखाने का मामला, 8 और कांग्रेसियों को जमानत

गुरुग्राम में CM सैनी के काफिले को काले झंडे दिखाने का मामला, 8 और कांग्रेसियों को जमानत

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के काफिले का विरोध करने पर गिरफ्तार कांग्रेस के कार्यकर्ता जमानत पर रिहा हो गए हैं।

उज्जैन में सड़क से निकला फ्लाईओवर, लैंडिंग खेत में! निर्माण में गड़बड़ी से उठे सवाल

उज्जैन में सड़क से निकला फ्लाईओवर, लैंडिंग खेत में! निर्माण में गड़बड़ी से उठे सवाल

उज्जैन के सिंहस्थ 2028 प्रोजेक्ट में सड़क और पुल के अलाइनमेंट में बड़ी गड़बड़ी सामने आई, जिससे अतिरिक्त जमीन लेने की जरूरत पड़ सकती है।

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

मध्य प्रदेश में सरकारी खजाने से लगभग 600 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता सामने आई, इसको लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026