राजनीतिक तनाव में वेयरहाउस नोटिस

वेयरहाउस को नोटिस मिलने पर भड़के जीतू पटवारी, बोले- ‘किराया समय पर देते नहीं, बेइज्जती सहने के लिए नहीं हैं हम’

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने वेयरहाउस नोटिस पर नाराजगी व्यक्त की, राजनीतिक द्वेष का आरोप लगाया। निरीक्षण और सुरक्षा पर भी चर्चा हुई।

वेयरहाउस को नोटिस मिलने पर भड़के जीतू पटवारी, बोले- ‘किराया समय पर देते नहीं, बेइज्जती सहने के लिए नहीं हैं हम’

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के वेयरहाउस को नोटिस जारी होने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। नोटिस मिलने से नाराज पटवारी ने मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी से फोन पर बात कर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है और वे इस तरह का व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इस तरह की कार्रवाई की जाएगी तो यह स्वीकार्य नहीं

फोन पर हुई बातचीत में पटवारी ने वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय नगाइच का नाम लेते हुए कहा कि हाल ही में वे उनके वेयरहाउस का निरीक्षण करने पहुंचे थे। पटवारी के मुताबिक निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में जाले लगे होने जैसी छोटी-छोटी बातों को मुद्दा बनाया गया। उन्होंने कहा कि यदि राजनीतिक द्वेष के चलते इस तरह की कार्रवाई की जाएगी तो यह स्वीकार्य नहीं है।

अन्य सामग्री तत्काल वहां से हटा ले

जीतू पटवारी ने कॉरपोरेशन पर समय पर किराया नहीं देने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार और कॉरपोरेशन वेयरहाउस का किराया समय पर नहीं देते, वहीं दूसरी ओर अपमानित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने अधिकारी से कहा कि यदि कॉरपोरेशन को कोई आपत्ति है तो वह अपना अनाज और अन्य सामग्री तत्काल वहां से हटा ले।

अधिकारी जब चाहें आकर निरीक्षण कर सकते हैं

पटवारी ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने पहले इंदौर कार्यालय को पत्र लिखकर अपनी बात रखी थी और अब संबंधित अधिकारी को भी लिखित रूप से अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा कि वेयरहाउस में रखा पूरा माल सुरक्षित है और उसमें किसी प्रकार की कमी नहीं आएगी। कॉरपोरेशन के अधिकारी जब चाहें आकर निरीक्षण कर सकते हैं।

उन्होंने दोहराया कि वे किसी भी दबाव में नियमों का उल्लंघन नहीं करेंगे। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पटवारी की चिट्ठी और फोन पर हुई बातचीत राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई है। कांग्रेस इसे विपक्ष को निशाना बनाने की कार्रवाई बता रही है, जबकि कॉरपोरेशन का कहना है कि यह केवल नियमित निरीक्षण प्रक्रिया का हिस्सा है।
 

संबंधित सामग्री

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

मध्य प्रदेश में सरकारी खजाने से लगभग 600 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता सामने आई, इसको लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और जिला कोर्ट्स 27 अगस्त को बंद रहेंगे, जिससे न्यायिक कर्मचारियों को 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को आधुनिक खेती और फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी, ग्वालियर को कृषि में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा।

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

मध्य प्रदेश के सिंगरौली अस्पताल में स्वीपर द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाने का वीडियो सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026