शंकराचार्य की गोरक्षा चेतावनी

शंकराचार्य ने दी गोरक्षा पर चुनावी चेतावनी, उठाए राजनीति पर सवाल

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गोरक्षा के मुद्दे पर राजनीतिक दलों को चेतावनी दी, यदि ठोस संकल्प नहीं लिया गया तो निर्दलीय उम्मीदवार उतारेंगे।

शंकराचार्य ने दी गोरक्षा पर चुनावी चेतावनी, उठाए राजनीति पर सवाल

शंकराचार्य ने दी गोरक्षा पर चुनावी चेतावनी

उत्तर प्रदेश के मेरठ में गोरक्षा के मुद्दे पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर आगामी चुनाव में कोई भी राजनीतिक दल गोरक्षा को लेकर ठोस संकल्प नहीं लेता, तो गोरक्षक पूरे राज्य में निर्दलीय प्रत्याशी उतारेंगे। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में एक नई चर्चा शुरू हो गई है। 

‘गोरक्षा के नाम पर सिर्फ बयानबाजी’

गंगानगर स्थित डिफेंस कॉलोनी में कारोबारी सुदीप अग्रवाल के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गोमाता के नाम पर राजनीति किए जाने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गोरक्षा के नाम पर सिर्फ बयानबाजी हो रही है, लेकिन धरातल पर प्रभावी काम नजर नहीं आता। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि गाय को पशु सूची से हटाकर ‘मां’ का दर्जा दिया जाए। उनका कहना था कि इस विषय पर सरकारें गंभीरता से सुनने को तैयार ही नहीं हैं।

‘शंकराचार्य चतुरंगिणी सेना’

अविमुक्तेश्वरानंद ने बताया कि गोरक्षा के लिए उन्होंने पहले ही ‘शंकराचार्य चतुरंगिणी सेना’ के गठन का आह्वान किया है। इस सेना में जनबल, धनबल, मनबल और तनबल को शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि पुरुष, महिला और तृतीय लिंग को इसमें सर्वाध्यक्ष के रूप में नियोजित किया गया है, जिससे यह अभियान व्यापक सामाजिक भागीदारी के साथ आगे बढ़ सके।  

गोरक्षा के समर्थन में यात्रा

गोरक्षा के समर्थन में 3 मई से गोरखपुर से एक यात्रा शुरू की जाएगी, जो 23 जुलाई को राजधानी लखनऊ के काशीराम पार्क में खत्म होगी। इस यात्रा में 1 लाख 18 हजार 700 लोगों की भागीदारी प्रस्तावित है। यात्रा का उद्देश्य गोरक्षा के प्रति जनजागरूकता फैलाना और समाज को संगठित करना होगा।

संबंधित सामग्री

त्योहार से पहले खाद्य विभाग का एक्शन, 20 लाख का पनीर-खोया कराया नष्ट

त्योहार से पहले खाद्य विभाग का एक्शन, 20 लाख का पनीर-खोया कराया नष्ट

उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन अभियान चलाकर 28 वाहनों से मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त किए।

रक्षाबंधन से पहले CM योगी का बड़ा तोहफा, 60+ महिलाओं के लिए बस सफर फ्री

रक्षाबंधन से पहले CM योगी का बड़ा तोहफा, 60+ महिलाओं के लिए बस सफर फ्री

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुजुर्ग महिलाओं के लिए 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना' शुरू की, जिससे वे मुफ्त में बस यात्रा कर सकेंगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

यूपी में 3572 नियुक्तियां, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र; 6 महीने में 1 लाख नौकरियों का ऐलान

यूपी में 3572 नियुक्तियां, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र; 6 महीने में 1 लाख नौकरियों का ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे और अगले छह महीने में एक लाख और सरकारी नौकरियों का ऐलान किया।

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है। दिल्ली, यूपी, एमपी में जलभराव, ट्रैफिक जाम, फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026