टीचर की हत्या

UP के ललितपुर में टीचर की नृशंस हत्या, बेटी के सामने पीट-पीटकर मारा

ललितपुर में एक इंटर कॉलेज के टीचर की उनके बेटी के सामने पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घरेलू विवाद के चलते हुई इस वारदात के पीछे पारिवारिक रंजिश थी।

UP के ललितपुर में टीचर की नृशंस हत्या, बेटी के सामने पीट-पीटकर मारा

UP के ललितपुर में टीचर की नृशंस हत्या

UP के ललितपुर में इंटर कॉलेज के टीचर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक टीचर स्कूल से 6 साल की बेटी के साथ लौट रहे थे। आरोपियों ने पिकअप से स्कूटी में टक्कर मार दी। टीचर और उनकी बेटी सड़क पर गिर गए। टीचर बेटी को उठाने के लिए आगे बढ़े, तो आरोपियों ने डंडे से ताबड़तोड़ वार किए और सिर पर पत्थर पटक दिया।

टीचर ने तोड़ा दम

टीचर को मरा समझकर आरोपी वहां से भाग गए। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान टीचर ने दम तोड़ दिया। घटना सोमवार दोपहर 3 बजे कचनौंदा थाना इलाके की है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि टीचर के जीजा के घरवालों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, टीचर के जीजा ने ससुराल में कुएं में कूदकर सुसाइड कर लिया था। इसके बाद से ही उनके घरवाले टीचर से रंजिश रखते थे। अभय लोधी (30) प्राइवेट इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। अभय लोधी की शादी 7 साल पहले रजनी (27) नाम की लड़की से हुई थी। दोनों की 6 साल की बेटी भाग्यश्री है।

अभय लोधी, मृतक

कुएं में कूदकर सुसाइड 

सोमवार-मंगलवार की रात 1 बजे अभय की इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटी का ललितपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। पत्नी ने बताया- पति की बहन मनीषा की शादी सेराई के रहने वाले रामकुमार से 2022 में हुई। मनीषा और उसका पति दोनों हम लोगों के साथ ललितपुर में रहा करते थे। 10 अप्रैल 2023 को रामकुमार शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करने के बाद घर से निकले। उन्होंने कुएं में कूदकर सुसाइड कर लिया था।

संबंधित सामग्री

त्योहार से पहले खाद्य विभाग का एक्शन, 20 लाख का पनीर-खोया कराया नष्ट

त्योहार से पहले खाद्य विभाग का एक्शन, 20 लाख का पनीर-खोया कराया नष्ट

उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन अभियान चलाकर 28 वाहनों से मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त किए।

रक्षाबंधन से पहले CM योगी का बड़ा तोहफा, 60+ महिलाओं के लिए बस सफर फ्री

रक्षाबंधन से पहले CM योगी का बड़ा तोहफा, 60+ महिलाओं के लिए बस सफर फ्री

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुजुर्ग महिलाओं के लिए 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना' शुरू की, जिससे वे मुफ्त में बस यात्रा कर सकेंगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

यूपी में 3572 नियुक्तियां, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र; 6 महीने में 1 लाख नौकरियों का ऐलान

यूपी में 3572 नियुक्तियां, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र; 6 महीने में 1 लाख नौकरियों का ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे और अगले छह महीने में एक लाख और सरकारी नौकरियों का ऐलान किया।

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है। दिल्ली, यूपी, एमपी में जलभराव, ट्रैफिक जाम, फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026