बिहार शिक्षक ट्रांसफर विवाद

शिक्षकों के ट्रांसफर पर तेजस्वी का CM सम्राट को पत्र, उर्दू-फारसी शिक्षकों से भेदभाव का आरोप

तेजस्वी यादव ने बिहार में उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा, भेदभाव और नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया।

By : शिवम् पांडेय
शिक्षकों के ट्रांसफर पर तेजस्वी का CM सम्राट को पत्र, उर्दू-फारसी शिक्षकों से भेदभाव का आरोप

बिहार शिक्षक ट्रांसफर विवाद

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर राजनीति तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर उर्दू, अरबी और फारसी विषयों के शिक्षकों के साथ भेदभाव और नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। उन्होंने सरकार से स्थानांतरण प्रक्रिया की समीक्षा कराने की मांग की है।

एकमात्र शिक्षक भी Surplus

तेजस्वी ने कहा कि कई विद्यालयों में उर्दू, अरबी और फारसी के एकमात्र शिक्षक को भी सरप्लस घोषित कर ट्रांसफर सूची में शामिल किया गया है। उनका कहना है कि इससे संबंधित विषयों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।

पद खत्म न करने की मांग

उन्होंने पर्याप्त छात्र संख्या वाले विद्यालयों में इन विषयों के स्वीकृत पदों को सरप्लस किए जाने पर भी सवाल उठाए। तेजस्वी ने पांच वर्ष से कम सेवा वाले शिक्षकों, संविदा शिक्षकों और हाल में स्थानांतरण पाए शिक्षकों के नाम सूची में शामिल किए जाने का दावा किया। उन्होंने सरप्लस और ट्रांसफर सूची की दोबारा समीक्षा करने तथा नियमविरुद्ध पाए जाने वाले स्थानांतरण रद्द करने की मांग की है।

उर्दू-संस्कृत को समान महत्व

तेजस्वी ने कहा कि उर्दू और संस्कृत बिहार की साझा सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं। उन्होंने दोनों भाषाओं को समान शैक्षणिक महत्व देने और सरकारी स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध कराने की मांग की।

वेतन का मुद्दा भी उठाया

तेजस्वी ने अनुदानित मदरसों और संस्कृत विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारियों के करीब 5-6 महीने से लंबित वेतन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री से लंबित वेतन तत्काल जारी करने, ट्रांसफर प्रक्रिया की जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की।

संबंधित सामग्री

AAP सांसद कंग का GMADA पर सीधा हमला, बोले- ‘लूट का केंद्र बन चुकी है’

AAP सांसद कंग का GMADA पर सीधा हमला, बोले- ‘लूट का केंद्र बन चुकी है’

GMADA की कार्रवाई पर विवाद बढ़ा, AAP सांसद मालविंदर सिंह कंग ने इसे 'लूट का केंद्र' बताया। स्थानीय लोगों ने भेदभाव की शिकायत की।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में BPSC TRE-4 परीक्षा प्रणाली के विरोध में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया, जिसमें पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई।

बिहार के छात्रों को राहत! क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव की खबरों पर CM ने दिया जवाब

बिहार के छात्रों को राहत! क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव की खबरों पर CM ने दिया जवाब

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को दी जाने वाली 4 लाख रुपये तक की शिक्षा ऋण सुविधा जारी रहेगी।

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, और बिहार सहित कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति गंभीर। बिजली गिरने से छत्तीसगढ़ में मौतें।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026