उत्तरप्रदेश में लाइसेंसी हथियारों का मामला

इलाहाबाद हाईकोर्ट की बाहुबलियों के लाइसेंसी हथियारों पर कड़ी नजर

उत्तरप्रदेश में बाहुबलियों और माफियाओं के बड़े पैमाने पर लाइसेंसी हथियार रखने पर इलाहबाद हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट की बाहुबलियों के लाइसेंसी हथियारों पर कड़ी नजर

उत्तरप्रदेश में लाइसेंसी हथियारों का मामला

उत्तरप्रदेश में बाहुबलियों, माफियाओं और उनके करीबी लोगों द्वारा बड़ी संख्या में लाइसेंसी हथियार रखने का मामला फिर सुर्खियों में है। आरोप लगाया जा रहा है कि कई प्रभावशाली लोगों ने सिर्फ सुरक्षा के नाम पर नहीं, बल्कि इलाके में अपना दबदबा और दहशत कायम रखने के लिए हथियारों का जखीरा तैयार करा है। यही वजह है कि अब इलाहबाद हाईकोर्ट ने इस पूरे मामले पर सख्त रुख अपनाया और कई चर्चित नेताओं और बाहुबलियों की आपराधिक कुंडली तलब कर ली है।

बड़े राजनीतिक चेहरे

इलाहबाद कोर्ट ने जिन नामों को लेकर जानकारी मांगी है, उनमें अब्बास अंसारी, बृजभूषण सिंह और राजा भैया जैसे बड़े राजनीतिक चेहरे भी शामिल हैं। कोर्ट के इस कदम के बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई। राज्य सरकार की ओर से कोर्ट में दाखिल हलफनामे में बताया गया है कि UP में इस समय 10 लाख से ज्यादा शस्त्र लाइसेंस जारी हैं। इनमें से 6062 ऐसे लाइसेंसधारी हैं, जिन पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। यानी गंभीर मामलों में नाम आने के बावजूद इन लोगों के पास वैध हथियार हैं। 

लाइसेंस बनवाने का आरोप

सूत्रों के अनुसार, कई बाहुबली और उनके रिश्तेदार खुद को “जान का खतरा” बताकर लाइसेंसी हथियार हासिल करते हैं। हालांकि वास्तविकता में इन हथियारों का इस्तेमाल शक्ति प्रदर्शन और राजनीतिक प्रभाव बनाए रखने के लिए किया जाता है। करीब 2 साल पहले एक विधायक के रिश्तेदार से जुड़ा एक मामला भी सामने आया था, जिसमें नागालैंड से फर्जी तरीके से शस्त्र लाइसेंस बनवाने का आरोप लगा था। जांच में सामने आया कि बाद में उस लाइसेंस को मुख्तार अंसारी के लखनऊ स्थित पते पर संदिग्ध तरीके से ट्रांसफर कराया गया।

संबंधित सामग्री

रक्षाबंधन से पहले CM योगी का बड़ा तोहफा, 60+ महिलाओं के लिए बस सफर फ्री

रक्षाबंधन से पहले CM योगी का बड़ा तोहफा, 60+ महिलाओं के लिए बस सफर फ्री

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुजुर्ग महिलाओं के लिए 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना' शुरू की, जिससे वे मुफ्त में बस यात्रा कर सकेंगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

यूपी में 3572 नियुक्तियां, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र; 6 महीने में 1 लाख नौकरियों का ऐलान

यूपी में 3572 नियुक्तियां, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र; 6 महीने में 1 लाख नौकरियों का ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे और अगले छह महीने में एक लाख और सरकारी नौकरियों का ऐलान किया।

स्कूल यूनिफॉर्म के साथ ‘हिजाब’ नहीं पहन सकती छात्रा: इलाहाबाद हाईकोर्ट

स्कूल यूनिफॉर्म के साथ ‘हिजाब’ नहीं पहन सकती छात्रा: इलाहाबाद हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाईस्कूल छात्रा की याचिका खारिज कर दी, जिसमें उसने स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हेडस्कार्फ पहनने की अनुमति मांगी थी।

स्कूल में हिजाब पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, यूनिफॉर्म को माना जरूरी

स्कूल में हिजाब पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, यूनिफॉर्म को माना जरूरी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यह निर्णय दिया है कि स्कूल की यूनिफॉर्म नीति का पालन करना जरूरी है और सभी छात्रों के लिए समान ड्रेस कोड लागू होता है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026