यूपी में पुलिस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल

यूपी में 9 जिलों के SP बदले, मेरठ SSP हटे; संभल SP को बिजनौर भेजा

योगी सरकार ने यूपी के 9 जिलों में पुलिस कप्तानों को बदल दिया है, जिसमें मेरठ के SSP अविनाश पांडेय को हटाकर पुलिस मुख्यालय में अटैच किया गया है।

By : चंचल खेडकर
यूपी में 9 जिलों के SP बदले, मेरठ SSP हटे; संभल SP को बिजनौर भेजा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में देर रात बड़ा फेरबदल किया गया है। योगी सरकार ने 9 जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए। मेरठ के SSP अविनाश पांडेय को हटाकर पुलिस मुख्यालय से अटैच किया गया है। उनकी जगह झांसी के SP बीबीजीटीएस मूर्ति को मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है।अविनाश पांडेय उस समय चर्चा में आए थे, जब ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन में घुसकर प्रदर्शनकारियों को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया था। अब उन्हें मेरठ से हटाकर पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है।

मेरठ और सुल्तानपुर के पुलिस कप्तान बदले

मेरठ के अलावा सुल्तानपुर की SP चारू निगम का भी तबादला किया गया है। उन्हें यूपी 112 में SP की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं गोंडा के SP विनीत जायसवाल को सुल्तानपुर भेजा गया है।गोंडा की कमान अब बिजनौर के SP अभिषेक को सौंपी गई है। इसी तरह बिजनौर में संभल के मौजूदा SP केके बिश्नोई को तैनात किया गया है।

संभल के SP केके बिश्नोई को बिजनौर भेजा

संभल में तैनाती के दौरान केके बिश्नोई कई मामलों को लेकर सुर्खियों में रहे थे। अब उन्हें संभल से हटाकर बिजनौर का पुलिस कप्तान बनाया गया है। उनकी जगह विकास चंद्र त्रिपाठी को संभल की जिम्मेदारी मिली है।इस फेरबदल के बाद संभल, बिजनौर और गोंडा समेत कई जिलों में पुलिस की कमान नए अधिकारियों के हाथ में होगी।

झांसी और बलरामपुर में भी बदलाव

बलरामपुर के SP विकास कुमार को झांसी भेजा गया है। उनकी जगह मार्तंड प्रकाश सिंह को बलरामपुर का नया SP बनाया गया है।वहीं झांसी के SP बीबीजीटीएस मूर्ति को मेरठ की कमान दी गई है। इस तरह तबादला सूची में मेरठ, सुल्तानपुर, गोंडा, संभल, बिजनौर, झांसी और बलरामपुर समेत 9 जिलों में पुलिस कप्तानों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।सरकार के इस फैसले के बाद अब नए पुलिस कप्तानों के सामने अपने-अपने जिलों में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर नई जिम्मेदारी होगी।

संबंधित सामग्री

रक्षाबंधन से पहले CM योगी का बड़ा तोहफा, 60+ महिलाओं के लिए बस सफर फ्री

रक्षाबंधन से पहले CM योगी का बड़ा तोहफा, 60+ महिलाओं के लिए बस सफर फ्री

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुजुर्ग महिलाओं के लिए 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना' शुरू की, जिससे वे मुफ्त में बस यात्रा कर सकेंगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होते ही CM भजनलाल का बड़ा एक्शन, जयपुर में हाईलेवल बैठक

CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होते ही CM भजनलाल का बड़ा एक्शन, जयपुर में हाईलेवल बैठक

राजस्थान के जयपुर में CJP के अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद सियासत में हलचल तेज हुई है। मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए।

यूपी में 3572 नियुक्तियां, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र; 6 महीने में 1 लाख नौकरियों का ऐलान

यूपी में 3572 नियुक्तियां, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र; 6 महीने में 1 लाख नौकरियों का ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे और अगले छह महीने में एक लाख और सरकारी नौकरियों का ऐलान किया।

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है। दिल्ली, यूपी, एमपी में जलभराव, ट्रैफिक जाम, फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026