उत्तरप्रदेश स्कॉलरशिप समय सारिणी 2026-27

उत्तरप्रदेश में 2026-27 के लिए स्कॉलरशिप की समय सारिणी जारी, 11 अगस्त से ऑनलाइन भरे जाएंगे फॉर्म

उत्तरप्रदेश के समाज कल्याण विभाग ने 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए स्कॉलरशिप की समय सारिणी जारी की, ऑनलाइन आवेदन 11 अगस्त से शुरू।

उत्तरप्रदेश में 2026-27 के लिए स्कॉलरशिप की समय सारिणी जारी, 11 अगस्त से ऑनलाइन भरे जाएंगे फॉर्म

उत्तरप्रदेश में 2026-27 के लिए स्कॉलरशिप की समय सारिणी जारी

उत्तरप्रदेश के समाज कल्याण विभाग ने एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए स्कॉलरशिप की समय सारिणी जारी कर दी। राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए यह योजना चलाई गई है। कक्षा 9 से 12 तक के योग्य स्टूडेंट्स 11 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन कर सकते है।

5 अगस्त डाटा अपलोड करना अनिवार्य

विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों को 5 अगस्त, 2026 तक अपना मास्टर डाटा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक और अधिकारी इस डाटा का पूरी तरह सत्यापन करेंगे। इसी समय सीमा के भीतर अल्पसंख्यक वर्ग के निजी संस्थानों की पोर्टल पर मार्किंग की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।  

छात्रों का सत्यापन और भुगतान

नवीनीकरण श्रेणी के छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने और हार्डकॉपी स्कूल में जमा करने की समय सीमा 11 से 25 अगस्त तय की गई है। इसके बाद विद्यालय स्तर पर बायोमेट्रिक कन्फर्मेशन, एप्लीकेशन वेरिफिकेशन और आगे भेजने का प्रोसेस 30 अगस्त तक पूरा होगा। 31 अगस्त से 10 सितंबर के बीच DIOS द्वारा वास्तविक छात्र संख्या का सत्यापन होगा और 11 से 17 सितंबर तक NIC द्वारा स्क्रूटनी की जाएगी। जिला स्तरीय समिति से डाटा लॉक होने के बाद PFMS के माध्यम से अक्टूबर 2026 के आखिर तक स्कॉलरशिप की राशि खातों में ट्रांसफर होना शुरू हो जाएगी।

संबंधित सामग्री

रक्षाबंधन से पहले CM योगी का बड़ा तोहफा, 60+ महिलाओं के लिए बस सफर फ्री

रक्षाबंधन से पहले CM योगी का बड़ा तोहफा, 60+ महिलाओं के लिए बस सफर फ्री

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुजुर्ग महिलाओं के लिए 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना' शुरू की, जिससे वे मुफ्त में बस यात्रा कर सकेंगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

यूपी में 3572 नियुक्तियां, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र; 6 महीने में 1 लाख नौकरियों का ऐलान

यूपी में 3572 नियुक्तियां, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र; 6 महीने में 1 लाख नौकरियों का ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे और अगले छह महीने में एक लाख और सरकारी नौकरियों का ऐलान किया।

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है। दिल्ली, यूपी, एमपी में जलभराव, ट्रैफिक जाम, फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

यूपी में बच्चों में नाटेपन की दर घटी, 31.5% पर पहुंची: टेक होम राशन योजना से पोषण पर जोर- योगी सरकार का कमाल

यूपी में बच्चों में नाटेपन की दर घटी, 31.5% पर पहुंची: टेक होम राशन योजना से पोषण पर जोर- योगी सरकार का कमाल

उत्तर प्रदेश सरकार ने बच्चों में नाटेपन की दर और कुपोषण में सुधार का दावा किया है, THR योजना के तहत विभिन्न पोषण उत्पाद शामिल किए गए हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026