योगी सरकार का शिक्षकों के लिए बड़ा तोहफा

यूपी के 12 लाख शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: ₹1 करोड़ तक दुर्घटना बीमा, ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज

उत्तर प्रदेश सरकार ने 12 लाख शिक्षकों के लिए ₹1 करोड़ तक का दुर्घटना बीमा और ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज शुरू किया।

By : नरेंद्र सिंह
यूपी के 12 लाख शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: ₹1 करोड़ तक दुर्घटना बीमा, ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के शिक्षकों और शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों के लिए अब तक की सबसे बड़ी सामाजिक सुरक्षा योजना शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी से 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षकों के लिए 1 करोड़ रुपये तक के दुर्घटना बीमा की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना प्रदेश के करीब 12 लाख शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों, वार्डनों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, क्योंकि वही देश के भविष्य का निर्माण करते हैं।

शिक्षकों को मिलेंगे ये बड़े लाभ

नई व्यवस्था के तहत स्थायी शिक्षकों और कर्मचारियों को कई तरह की बीमा सुरक्षा मिलेगी। इनमें 10 लाख रुपये का ग्रुप टर्म इंश्योरेंस, 1 करोड़ रुपये का पर्सनल एक्सीडेंट कवर, 1 करोड़ रुपये का स्थायी दिव्यांगता बीमा और 1.60 करोड़ रुपये तक का एयर एक्सीडेंट बीमा कवर शामिल है।इसके अलावा संविदा कर्मचारियों को भी वेतन के आधार पर बीमा सुविधा दी जाएगी। 10 हजार रुपये से अधिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को 30 लाख से 80 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा, जबकि 10 हजार रुपये से कम वेतन पाने वालों को 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलेगा।

5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज

मुख्यमंत्री ने 12 लाख शिक्षकों और उनके आश्रित परिवारों के लिए 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा योजना भी शुरू की। इस योजना का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। सरकार इस पर हर साल करीब 450 करोड़ रुपये खर्च करेगी।योजना का लाभ शिक्षक के साथ-साथ उसके पति या पत्नी, माता-पिता और अविवाहित बच्चों को भी मिलेगा। लाभार्थी सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज करा सकेंगे।

ऐसे मिलेगा योजना का लाभ

शिक्षकों को योजना का लाभ लेने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर स्वयं और अपने परिवार के सदस्यों का पंजीकरण करना होगा। आधार आधारित सत्यापन और e-KYC पूरा होने के बाद कैशलेस हेल्थ कार्ड जारी किया जाएगा। इसी कार्ड के माध्यम से सूचीबद्ध अस्पतालों में बिना भुगतान इलाज कराया जा सकेगा।

शिक्षकों से बोले योगी- बच्चों का भविष्य आपकी जिम्मेदारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों से कहा कि सरकार उन्हें सुरक्षा दे रही है, लेकिन बदले में उनसे केवल 'गुरु दक्षिणा' चाहती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें।उन्होंने कहा, "स्कूल का वातावरण आदर्श होना चाहिए। मजबूत नींव पर ही मजबूत इमारत खड़ी होती है। बच्चों के भविष्य को संवारना हम सभी का राष्ट्रीय दायित्व है।"

प्रदर्शनी में बच्चों से किया संवाद

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों की विज्ञान एवं नवाचार प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। दूरबीन का मॉडल देख उन्होंने एक छात्रा से मुस्कुराते हुए पूछा, "क्या इससे यहां से लखनऊ के मंत्री भी दिखाई देंगे?" मुख्यमंत्री का यह संवाद कार्यक्रम का आकर्षण बना।

यूपी बना पहला राज्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि शिक्षकों को इतनी व्यापक बीमा सुरक्षा और कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। सरकार का कहना है कि इस पहल से लाखों शिक्षकों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी और शिक्षा व्यवस्था भी अधिक मजबूत होगी।

संबंधित सामग्री

त्योहार से पहले खाद्य विभाग का एक्शन, 20 लाख का पनीर-खोया कराया नष्ट

त्योहार से पहले खाद्य विभाग का एक्शन, 20 लाख का पनीर-खोया कराया नष्ट

उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन अभियान चलाकर 28 वाहनों से मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त किए।

रक्षाबंधन से पहले CM योगी का बड़ा तोहफा, 60+ महिलाओं के लिए बस सफर फ्री

रक्षाबंधन से पहले CM योगी का बड़ा तोहफा, 60+ महिलाओं के लिए बस सफर फ्री

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुजुर्ग महिलाओं के लिए 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना' शुरू की, जिससे वे मुफ्त में बस यात्रा कर सकेंगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

यूपी में 3572 नियुक्तियां, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र; 6 महीने में 1 लाख नौकरियों का ऐलान

यूपी में 3572 नियुक्तियां, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र; 6 महीने में 1 लाख नौकरियों का ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे और अगले छह महीने में एक लाख और सरकारी नौकरियों का ऐलान किया।

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है। दिल्ली, यूपी, एमपी में जलभराव, ट्रैफिक जाम, फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026