बलिया में 5 साल की बच्ची का अपहरण कर सामूहिक दुष्क

बलिया में नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

बलिया में बच्ची से दुष्कर्म

बलिया में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची अपने दादा के साथ घर आ रही थी। इसी दौरान दादा सड़क किनारे टॉयलेट करने चले गए। बच्ची को अकेला देखकर अज्ञात बाइक सवारों ने उसको किडनेप कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

5 साल की बच्ची का अपहरण

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय बच्ची के अपहरण का मामला जांच के दौरान और गंभीर हो गया। पुलिस ने पीड़िता के न्यायालय में दर्ज बयान और मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में गंभीर धाराएं जोड़ दी हैं। मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

दादा ने किया पीछा

जानकारी के मुताबिक, घटना 11 जून की रात की है। बच्ची अपने दादा के साथ सुल्तानपुर से वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान बांसडीहरोड तिराहे के पास कोल्ड स्टोर के निकट दादा कुछ देर के लिए रुके। आरोप है कि इसी बीच बाइक सवार लोग बच्ची को अपने साथ लेकर चले गए। दादा ने उनका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। 

1 आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने खोजबीन शुरू की। कई घंटों की तलाश के बाद बच्ची को बरामद कर लिया गया। अगले दिन पीड़िता के पिता की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई। वहीं गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।