ग्रेटर नोएडा में भाजपा की बैठक में विधानसभा चुनाव

भाजपा की ग्रेटर नोएडा में महत्वपूर्ण बैठक, विधानसभा चुनाव पर चर्चा

ग्रेटर नोएडा में भाजपा की बैठक में विधानसभा चुनाव

ग्रेटर नोएडा। भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक कल (गुरुवार) ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगी। इस बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बैठक में संगठन की वर्तमान खामियों पर खुलकर चर्चा की जाएगी और इन्हें दूर करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को मिशन 2027 के तहत विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए जाएंगे। बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 19 जिलों के अध्यक्ष और महामंत्री होंगे शामिल बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी 19 जिलों के जिलाध्यक्ष और महामंत्री मौजूद रहेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष अपने-अपने जिलों की समस्याओं, संगठनात्मक चुनौतियों और स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं की नाराजगी से संबंधित मुद्दे सामने रखेंगे। पार्टी का प्रयास है कि किसी भी स्तर पर असंतोष या नाराजगी के कारणों का पता लगाया जाए और उसे समय रहते दूर किया जाए। रणनीति पर रहेगा फोकस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनावों के लिए ठोस रणनीति तैयार करना है। इसके तहत हर कार्यकर्ता की राय सुनी जाएगी ताकि जमीनी स्तर पर मजबूत नेटवर्क तैयार हो सके। भाजपा ने पहले से ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारी तेज कर दी है, जबकि सपा और अन्य दल भी गोपनीय बैठकों के जरिए अपनी रणनीति बना रहे हैं। सोशल मीडिया को बनाया जाएगा हथियार भाजपा नेतृत्व का मानना है कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना जरूरी है। इसके लिए सोशल मीडिया का प्रभावी इस्तेमाल किया जाएगा। हर कार्यकर्ता को सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने, अधिक अकाउंट बनाने और योजनाओं की उपलब्धियों को लगातार साझा करने के निर्देश दिए जाएंगे।