उत्तर प्रदेश के कानपुर में समाजवादी पार्टी के प्रम

अखिलेश यादव की बेटी पर आपत्तिजनक पोस्ट, दर्ज की गई FIR

अखिलेश यादव की बेटी पर आपत्तिजनक पोस्ट

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज की। ये FIR उत्तर प्रदेश के कानपुर के साइबर क्राइम थाने में की गई। भरत पटेल, नागेश्वर सिंह बघेल और विनोद यादव और प्रतापगढ़ में शीतला सुजान कवि नाम की आईडी पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

परिवार की छवि धूमिल

आरोप है कि इन लोगों ने सोशल मीडिया पर अदिति यादव के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की। इससे अखिलेश यादव और उनके परिवार की छवि धूमिल हुई। इसलिए इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसी को लेकर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने लिखा- अदिति मेरी भी बेटी है। आप पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से हम भी शर्मिंदा हैं। जिसने भी ऐसी हरकत की, वह बेहद शर्मनाक है। लेकिन अखिलेश यादव अपनी गिरेबान में झांके। 

अदिति यादव मेरी भी बेटी है। लेकिन @yadavakhilesh जी को क्या कहूं? पूरी तरह से ट्विटर, एसी और पीसी के नेता हैं। कोई गंभीरता नहीं। अदिति के खिलाफ लाल-हरी टोपी वालों में से जिसने भी आपत्तिजनक पोस्ट की, वह शर्मनाक और गुनाह-ए-अज़ीम है। लेकिन यह समय स्वयं अखिलेश यादव जी समेत सपाइयों…

— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) June 12, 2026

क्या बोले BJP नेता?

इधर, BJP विधायक राजेश्वर सिंह ने आपत्तिजनक पोस्टों पर आपत्ति जताई है। कहा- सपा प्रमुख की बेटी के बारे में अपमानजनक बातें फैलाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। बेटियों का सम्मान राजनीति से ऊपर है। समाज को ऐसे गलत कामों के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए। इस मामले की जांच की जाए। वहीं, सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा- BJP सरकार से निकृष्ट कोई सरकार हो नहीं सकती। ऐसे में क्या कहूं।