राज्य

Retired Army Man Firing: मामूली विवाद पर रिटायर्ड आर्मी जवान ने युवक पर चला दी गोली!

Retired Army Man Firing: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 23 मार्च यानी की आज 2 पक्षों में विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी, जिसमें एक युवक घायल हो गया।

बता दे कि, फायरिंग करने वाला रिटायर्ड आर्मी जवान है।

दुकान के बाहर हुआ विवाद

यह घटना पामगढ़ की है, जहां एक रिटायर्ड आर्मी जवान गुलशन श्रीवास का भाई हिमांशु श्रीवास किराना दुकान चलाता है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे विकास नगर निवासी शैलेंद्र साहू अपने साथियों के साथ दुकान के पास पहुंचा और कथित रूप से गाली-गलौज करने लगा।

[caption id="attachment_142673" align="alignnone" width="1040"] गुलशन श्रीवास आर्मी से रिटायर्ड[/caption]

जब हिमांशु ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।

लाइसेंसी पिस्टल से की फायरिंग

विवाद के दौरान गुलशन श्रीवास ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पंकज कश्यप पर गोली चला दी। गोली पंकज के जांघ पर लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद उसे तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए घायल को बिलासपुर रेफर किया गया है। फिलहाल उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस ने मुख्य आरोपी गुलशन श्रीनिवास और उसके भाई हिमांशु को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।