CM डॉ. यादव ने की पुलिस कार्यों की समीक्षा, कांग्रेस पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुलिस मुख्यालय में बैठक की। इस बैठक में पुलिस विभाग के तमाम अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कानून व्यवस्था की समीक्षा की और हर जिले के अधिकारियों से रिपोर्ट ली।
गृह विभाग के ढाई सालों के कार्यों की समीक्षा
बैठक के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया। मुख्यमंत्री ने कहा की पुलिस मुख्यालय में IG कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें गृह विभाग के पिछले ढाई वर्षों के कार्यों की समीक्षा हुई। CM ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ विकास कार्यों को भी गति मिली है। केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण हुआ। भोजशाला मामले में न्यायालय के निर्णय के पालन में पुलिस की भूमिका सराहनीय रही।
पुलिस की सराहना
CM डॉ यादव ने कहा कि साइबर अपराध नई चुनौती, इससे निपटने के लिए विशेष प्रयास जारी है। 8 साल बाद मध्य प्रदेश में SI भर्ती की गई। पुलिस विभाग के स्वीकृत रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। गृह विभाग के कार्यों से संतोष, सुशासन को और मजबूत किया जाएगा। साथ ही ATS कार्रवाई पर सीएम का बयान सामने आया। मध्य प्रदेश पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संदिग्ध आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इसको लेकर CM ने कहा जिहादी मानसिकता और आतंकवादी नेटवर्क खत्म करने का काम किया है। मध्य प्रदेश पुलिस ने तत्परता पूर्वक बड़ा आतंकी बनकर पाकिस्तान से भारत संकट में खड़ा करे। इसे आतंकवादियों को दबोच कर उस पूरे नेटवर्क खत्म करने काम किया।
कांग्रेस पर निशाना
CM ने कहा मध्य प्रदेश पुलिस ने बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। बिल में सपोले घुसेंगे तो उनको पकड़ने के लिए पुलिस सक्षम है। CM ने पुलिस की सतर्कता और कार्रवाई की सराहना की। इसके साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधा। CM डॉ यादव ने कहा कि हार के बाद कांग्रेस चुनाव आयोग और न्यायपालिका पर आरोप लगा रही है। कांग्रेस को अपनी गलतियों का आत्ममंथन करना चाहिए। लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का सम्मान करना चाहिए।