उत्तर प्रदेश

CM योगी ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, गायों को खिलाया गुड़

CM Yogi Maa Pateshwari Darshan: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय एवं स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान सीएम ने बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। गोशाला में गायों को गुड़ और चारा खिलाया। CM योगी ने नवरात्रि मेले की तैयारियों की समीक्षा कर जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात की।

[caption id="attachment_140505" align="alignnone" width="1073"] CM योगी ने मां पाटेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना[/caption]

मेले की तैयारियों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने गोसेवा के दौरान गायों के बारे में जानकारी ली। साथ ही थारू जनजाति छात्रावास में बच्चों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। महंत मिथलेश नाथ याेगी से नवरात्र में होने वाले राजकीय मेला की तैयारियों की जानकारी ली। इसके बाद शक्तिपीठ देवीपाटन गए। 

[caption id="attachment_140506" align="alignnone" width="1135"] CM योगी ने गायों को गुड़ और चारा खिलाया[/caption]

छात्र-छात्राओं से मुलाकात

मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय और स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण करने आए मुख्यमंत्री योगी ने शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर से संचालित छात्रावास में छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। सीएम योगी ने छात्रावास में बच्चों की संख्या बढ़ाने की बात कही। इसके बाद CM योगी भवानीपुर हेलीपैड पहुंचकर हेलीकाप्टर से उड़ान भरी।

CM Yogi Maa Pateshwari Darshan: नेताओं से मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी ने मां पाटेश्वरी के दर्शन के बाद जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी व नगर पालिका चेयरमैन डा. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीर आदि से मुलाकात की। CM ने जनप्रतिनिधियों से योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक भी लिया।