गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया कन्या पूजन, बच्ची को दिया बुलडोजर
CM Yogi Kanya Pujan: रामनवमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में उन्होंने कन्याओं के पांव पखारे और विधि-विधान से पूजन किया। CM ने बच्चियों को चुनरी ओढ़ाई, आरती उतारी और दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। फिर सभी को अपने हाथों से भोजन परोसा।
[caption id="attachment_143472" align="alignnone" width="956"]बच्ची को दिया बुलडोजर
CM योगी ने 5 साल की बच्ची को बुलडोजर टॉय गिफ्ट किया, और बच्ची के साथ फोटो खिंचवाई। फिर बच्ची से कहा- इसे अपने साथ ले जाओ। मन लगाकर पढ़ाई करो। बच्ची का नाम यशस्विनी सिंह है। वह परिवार के साथ गोरखनाथ मंदिर आई थी।
[caption id="attachment_143474" align="alignnone" width="949"]कन्या पूजन सनातन परंपरा
इस अवसर पर CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नवरात्र में कन्या पूजन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है, जिसमें नारी शक्ति को देवी स्वरूप मानकर सम्मान दिया जाता है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।
'श्री रामनवमी' के पावन अवसर पर आज @GorakhnathMndr में देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन एवं उन्हें प्रसाद ग्रहण कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जगज्जननी माँ जगदम्बा की कृपा से सभी का जीवन सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता से परिपूर्ण हो, यही प्रार्थना है। जय माता दी! pic.twitter.com/FP01lqxZWz
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 27, 2026
CM Yogi Kanya Pujan: जनता दर्शन
गोरखनाथ मंदिर में अपने प्रवास के तीसरे दिन सुबह CM योगी ने जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान माफियागिरी पर पुलिस अधिकारियों को कहा कि गुंडागर्दी करने वालों को उठाकर बंद करो। किसी मुकदमे में जमानत पर छूटने के बाद आरोपी अगर वादी को धमका रहा हो तो जमानत रद्द क दी जाए। गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए लोगों को CM ने आश्वासन दिया। CM बोले धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। अस्पताल से इलाज का इस्टीमेट मिलते ही राज्य सरकार धन उपलब्ध करा देगी।