उत्तर प्रदेश

सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन CM योगी का बड़ा बयान,कहा- जेवर एयरपोर्ट को वैश्विक MRO हब बनाने की तैयारी

CM Yogi singapore visit: सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी यहां उप प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और ऊर्जा मंत्री सहित शीर्ष नेतृत्व के साथ बेहद सकारात्मक और परिणामकारी बातचीत हुई है। निवेश कंपनियों के चेयरमैन एवं सीईओ के साथ भी महत्वपूर्ण बैठकें संपन्न हुई।

[caption id="attachment_137078" align="alignnone" width="1180"] सीएम योगी आदित्यनाथ[/caption]

निवेश समझौते (MoU) भी हो चुके

CM Yogi singapore visit: मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सिंगापुर में हुए संवाद के बाद उत्तर प्रदेश को लेकर वैश्विक निवेशकों की धारणा में “360 डिग्री का बदलाव” देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश में निवेश के लिए करीब ₹1 लाख करोड़ के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जबकि ₹60 हजार करोड़ से अधिक के निवेश समझौते (MoU) भी हो चुके हैं।

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विकसित करने की योजना

सीएम योगी ने विशेष रूप से एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल (MRO) सेक्टर का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान में दुनिया भर के विमान सिंगापुर में MRO सेवाओं के लिए आते हैं, लेकिन भविष्य में ऐसी विश्वस्तरीय सुविधा उत्तर प्रदेश के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विकसित करने की योजना है।

read more: Meerut Fire Incident News: मेरठ में आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत!