गाजियाबाद में ज्योतिषि ने की आत्महत्या, फ्लैट में मिली मां की लाश
Ghaziabad astrologer suicide: गाजियाबाद की सोसायटी की 13वीं मंजिल से कूद कर ज्योतिषि राजवीर ने आत्महत्या कर ली। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब राजवीर का फ्लैट खुलवाया तो घर में उनकी मां सतनाम की लाश कंबल में लिपटी मिली।
ज्योतिषि ने की आत्महत्या
मामला गाजियाबाद के थाना कवि नगर क्षेत्र का है। जहां एक हाई राइज सोसायटी की 13वीं मंजिल से कूद कर 40 साल के राजवीर ने खुदखुशी कर ली। मौके पर जब पुलिस टीम पहुंची और ग्राउंड फ्लोर का उसका फ्लैट खुलवाया गया तो वहां कंबल में लिपटी राजवीर की मां भी मृत मिली। आशंका जताई जा रही है कि मां की मौत कई दिन पहले हुई।
[caption id="attachment_141994" align="alignnone" width="1317"]13वें फ्लोर से कूदा
राजवीर सिंह ग्राउंड फ्लोर के फ्लैट नंबर-028 में रहता था। वह ज्योतिषी था। वह इन दिनों यूट्यूब पर कंटेंट पोस्ट करता था। बताया जा रहा है कि वह 3 दिन से घर बंद था। उसकी पत्नी और 10 साल का बेटा उससे अलग रहते है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस ने बताया कि राजवीर पहले 13वीं मंजिल पर गया। वहां से डक्ट एरिया से नीचे कूद गया।
[caption id="attachment_141995" align="alignnone" width="1311"]Ghaziabad astrologer suicide: फ्लैट में लाश
राजवीर सिंह बीच में लगे लोहे के शेड से टकराते हुए नीचे ग्राउंड फ्लोर पर गिरा। गार्ड ने किसी चीज के गिरने की आवाज सुनी तो वह भागकर डक्ट एरिया के पास गया। जहां राजवीर खून से लथपथ पड़ा था। गार्ड ने शोर मचाया, तो लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद उन लोगों ने पुलिस को खबर की। मौके पर पहुंची पुलिस राजवीर के फ्लैट में जांच पड़ताल के लिए गई। फ्लैट से बदबू आ रही थी। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो राजवीर की मां सतनाम कौर की लाश थी। मां की लाश 2 से 3 दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।