उत्तर प्रदेश

Magh Purnima Snan Prayagraj: माघी पूर्णिमा पर्व पर सीएम योगी ने उत्तर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं...

Magh Purnima Snan Prayagraj : पावन स्नान पर्व माघ पूर्णिमा की शुरुआत हो चुकी है। इस पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज में गंगास्नान के लिए पहुंच रहें है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर धर्माचार्यों, साधु-संतों और श्रद्धालुओं को माघी पूर्णिमा पर्व की शुभकामनाएं दी और उनका प्रयागराज में स्वागत किया है।

अब तक इतने श्रद्धालुओं ने किया स्नान

प्रयागराज में माघ मेला लगा हुआ है, संगम नोज पर सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। अब तक संगम में करीब 1.20 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई है। जबकि सरकार ने करीब 55 से 60 लाख श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान लगाया था।

पौष पूर्णिमा से शुरु होता है माघ मेला

हर साल माघ मेले की शुरुआत पौष पूर्णिमा के दिन से हो जाती है। जोकि महाशिवरात्रि के दिन तक चलती है। इस साल 1 फरवरी यानी की आज से माघ मेले की शुरुआत हो चुकी है। जो कि 15 फरवरी महाशिवरात्रि तक चलेगी।

सीएम योगी ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

सीएम योगी ने अपने एक्स अकाउंट पर गंगास्नान की तस्वीरें शेयर कर प्रयागराज में आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत किया है। साथ ही उत्तरप्रदेश वासियो को इस पर्व की शुभकामनाएं दी उन्होंने लिखा कि- 'पावन स्नान पर्व माघी पूर्णिमा की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। प्रयागराज में आज आस्था, साधना एवं दिव्यता की पवित्र त्रिवेणी में पुण्य स्नान हेतु पधारे सभी पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, कल्पवास के लिए पधारे साधकों और श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन। माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती सभी साधकों की मनोकामना पूर्ण करें, यही प्रार्थना है। हर हर गंगे।'