पहले CM योगी की मां पर टिप्पणी, अब इकोनॉमी जिहाद की ट्रेनिंग, मौलाना का Video Viral
Maulana viral video Economy Jihad: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर कथित अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना अब्दुल सलीम एक बार फिर चर्चा में आ गया है। मौलाना अब्दुल सलीम का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह कथित तौर पर मुसलमानों को इकोनॉमी जिहाद की ट्रेनिंग देते नजर आ रहा हैं।
[caption id="attachment_140083" align="alignnone" width="1331"]इकोनॉमी जिहाद की ट्रेनिंग
वायरल वीडियो में मौलाना सलीम मुस्लिम समुदाय को सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए उकसा रहा है। वीडियो में वह ये दावा कर रहा है कि अगर बड़ी संख्या में मुसलमान सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे तो इसका असर भारत की इकोनॉमी पर पड़ेगा। वीडियो में मौलाना यह भी कह रहा है कि लगातार विरोध प्रदर्शनों की स्थिति बनने पर भारत में विदेशी निवेश प्रभावित हो सकता है। मौलाना का दावा है कि ऐसी स्थिति में विदेशी कंपनियां भारत में पैसा लगाने से बच सकती हैं।
View this post on Instagram
CM की मां पर टिप्पणी
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोग इस बयान की आलोचना कर रहे हैं और इसको लेकर विवाद बढ़ गया है। कुछ लोगों ने मौलाना की गिरफ्तारी की भी मांग की।
इससे पहले मौलाना अब्दुल सलीम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर अभद्र टिप्पणी के कारण भी विवादों में आ चुके हैं। उस बयान के बाद भी सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में हंगामा मच गया।
[caption id="attachment_140084" align="alignnone" width="1288"]CM की मां को लेकर क्या बोला मौलाना
इससे पहले मौलाना सलीम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी के कारण भी विवादों में आ चुके हैं. उस बयान के बाद भी सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा हुई थी. मौलाना ने कहा था कि ‘योगीजी की अम्मा को गोस्त भी आकर खा लेते। अगर 250 ग्राम तक योगी जी की अम्मा को गोस्त पाया जाए..तो उनके घुटने से नीचे छेट करने का ऑडर है।
मौलाना ने आगे कहा - उत्तर प्रदेश में पता है कैसा कानून बना है? पूछिए दिल साहब से (मंच पर बैठे एक व्यक्ति की तरफ इशारा करते हुए)। अगर किसी के पास योगीजी की… हमारे हिंदू भाई बुरा नहीं मानिएगा। आई रिस्पेक्ट योर माताजी। हम आपके विश्वास का सम्मान करते हैं। लेकिन, आपको दावत भी देते हैं कि इस्लाम से बेस्ट कोई विश्वास नहीं है। अगर ढाई सौ ग्राम तक योगीजी की…. पाया जाए तो उनके घुटने से नीचे गोली से छेद करने का ऑर्डर है।’
Maulana viral video Economy Jihad: 83 शिकायतें दर्ज
विवादित मौलाना ने सीएम योगी की मां के खिलाफ की गई टिप्पणी को कई बार दोहराया. जिसके बाद उनके खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट उठा। कई जगहों पर मौलाना का पुतला फूंका गया। शहर-शहर में प्रदर्शन हो रहे हैं। मौलाना के खिलाफ 1-2 नहीं बल्कि 83 शिकायतें दर्ज कराई गई। UP के लोग गुस्से में हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि UP पुलिस किसी भी वक्त मौलाना सलीम को गिरफ्तार कर सकती है।