उत्तर प्रदेश

मेरठ में शराब पीने के बाद 3 की मौत, 2 गिरफ्तार

Meerut spurious liquor deaths: उत्तरप्रदेश मेरठ में देर शाम शराब पीने के बाद किराना कारोबारी समेत 3 की मौत हो गई। तीनों कारोबारियों ने एक सरकारी ठेके से देशी शराब खरीदी थी। तीनों साथ में ही शराब पी रहे थे। तभी उन्हें उल्टी और पेट में दर्द की शिकायत होने लगा।

[caption id="attachment_145123" align="alignnone" width="1299"] यह शराब का पैकेट मौके से मिला है,[/caption]

तीनों ने तोड़ा दम

आनन फानन में तीनों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। घटना दौराला थाना क्षेत्र की है। एक साथ 3 मौतों से लोग आक्रोशित हो गए। परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही DM डा. वीके सिंह, SSP अविनाश पांडेय और जिला आबकारी अधिकारी प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ हॉस्पिटल पहुंचे। फिर शराब की दुकान पर गए। सेल्समैन समेत 2 को हिरासत में लिया गया है।

शराब पीते ही बिगड़ी हालत

सरस्वती कॉलोनी में रहने वाले बाबूराम (60 साल) का तेल का भी बिजनेस है। बाबूराम की दुकान में जितेंद्र (45) और अंकित उर्फ दौलत (32) काम करते थे। जितेंद्र वार्ड 12 के दयानंदपुरी का रहने वाला था। जबकि, अंकित उर्फ दौलत सरस्वती कॉलोनी में रहता था। शाम करीब 7.30 बजे बाबूराम ने जितेंद्र और अंकित के कस्बे के देशी शराब ठेके के पास शराब पी रहे थे। इसी दौरान उनकी हालत बिगड़ने लगी तो मौजूद लोग सकते में आ गए। लोगों ने उन्हें पास के आर्यावर्त अस्पताल पहुंचाया, जहां जितेंद्र और अंकित को मृत घोषित कर दिया गया। 

[caption id="attachment_145124" align="alignnone" width="1337"] एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर ने भी दौराला पहुंचकर मामले की जानकारी ली।[/caption]

Meerut spurious liquor deaths: 2 लोग हिरासत

बाबूराम की हालत गंभीर थी, और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। लेकिन थोड़ी देर बाद उनकी भी मौत हो गई। सूचना मिलते ही DM-SSP मौके पर पहुंचे। आबकारी की टीम ने उस दुकान पर छापा मारा, जहां से शराब खरीदी गई थी। मौके से खाली टेटरा पैक कब्जे में लिए गए। दुकान से पेटियां पुलिस ने जब्त की। साथ ही सेल्समैन समेत 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है।