उत्तर प्रदेश

Meerut Fire Incident News: मेरठ में आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत!

Meerut Fire Incident News: मेरठ में एक मकान में भीषण आग लगने की वजह से परिवार के 6 लोग आग में झुलस गए उनकी मौत हो गई। इस हादसे में एक की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बता दे कि, करोबारी देर शाम अपने भाई के साथ नमाज पढ़ने गया था, तभी 3 मजिले मकान के ग्राउंड फ्लोर में आग लग गई आग इतनी तेजी से फैली की लोग घर के बाहर नहीं निकल सके इस हादसे में घर में मौजूद लोग बुरी तरह जल गए।

7 लोग बुरी तरह झुलसे

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर में एक घर में भीषण आग लग गई। उस समय घर में 7 लोग मौजूद थे।

बताया जाता है कि मकान के ग्राउंड फ्लोर पर कपड़े का गोदाम थी और ऊपर के फ्लोर में परिवार रहता था। आग लगी देख इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड बुलाया गया, लेकिन रास्ता सकरा होने की वजह से उसे आने में काफी देर हुई तब तक घर में मौजूद लोग बुरी तरह झुलस चुके थे।

घायलों को हॉस्पिटल में कराया भर्ती

घायलों को मकान से बाहर निकालकर उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां 6 की मौत हो गई, जबिक 1 गंभीर रुप से घायल है। उसे मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया है।

इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है, कि आग कैसे लगी।