Prayagraj Hadasa News: गंगा नदी में डूबे 4 छात्र, 1 की मौत, 1 लापता!
Prayagraj Hadasa News: प्रयागराज के झूंसी में 4 छात्र गंगा स्नान करने गए थे, जहां अचानक चारों छात्र गहराई में चले गए और वो डूबने लगे। चारों में से 2 को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक को नहीं बचा सके उसकी मौत हो गई, जबकि एक छात्र लापता हो गया।
एक छात्र की अब भी तलाश जारी है, क्योकि मंगलवार 17 फरवरी के दिन देर रात तक सर्च ऑपरेशन चला लेकिन छात्र का पता नहीं चल सका। आज फिर से छात्र की तालाश की जाएगी।
17 फरवरी को हुआ हादसा
यह हादसा 17 फरवरी मंगलवार को झूंसी क्षेत्र में माघ मेला के 5 नंबर पीपा पुल के पास हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब 14 से 16 साल के 4 बच्चे गंगा में नहा रहे थे। वो नहाते - नहाते आगे बढ़ गए और इसी दौरान उनमें से एक बच्चा गहराई में चला गया और वो डूबने लगा। उसे बचाने की कोशिश में बाकी साथी आगे बढ़े तो वो भी गहराई चले गए और डूबने लगे। ऐसे ही चारों लोग गहराई में चले गई। फिर जब आसपास के लोगों की उन बच्चों पर नजर गई तो उन्होंने ने शोर मचाया तो 2 को तो बचा लिया गया। लेकिन 1 की जान चली गई और एक लापता हो गया।
पुलिस को दी गई जानकारी
सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और फिर गोताखोर भी वहां आ गए। लेकिन उन्हें निकालने में करीब 1 घंटे लग गए, जिसकी वजह से एक की जान चली गई, जिसकी पहचान 15 वर्षीय आदित्य पटेल के रुप में की गई, जो कटका झूंसी में अपने मामा के घर रहता था। वो आठवीं का छात्र था।
वहीं लापता छात्र की पहचान 16 वर्षीय कार्तिक यादव के रुप में हुई है, जो मूल रूप से फतेहगंज का रहने वाला है। वह अपनी बहन के साथ बदरा सोनौटी, झूंसी में किराए के कमरे में रहकर 10वीं की पढ़ाई कर रहा था। जबकि बाहर मौजूद दोनों छात्रों ने अपने नाम शिवम निवासी मल्लाही टोला और सत्यम निवासी कटका बताया।
लापता छात्र को ढ़ूढने में जुटी पुलिस
झूंसी पुलिस ने बताया कि- काफी कोशिशों के बाद भी लापता छात्र का पता नहीं चल सका। अब बुधवार यानी की आज भी उस लापता छात्र की तलाश की जाएगी।