उत्तर प्रदेश

टोक्यो में UP इन्वेस्टमेंट रोड शो, CM योगी बोले - UP में आपार संभावनाएं

UP Investment Roadshow Tokyo: उत्तर प्रदेश में दुनिया के बड़े निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर के बाद जापान पहुंचे। राजधानी टोक्यो में आयोजित ‘UP इन्वेस्टमेंट रोड शो’ के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने वहां के उद्योगपतियों और निवेशकों को उत्तर प्रदेश में निवेश करने का आमंत्रण दिया। जापान पहुंचने पर बच्ची ने तिलक लगाकर CM योगी का स्वागत किया। CM ने अपने सिर पर हाथ रखकर तिलक लगवाया।

[caption id="attachment_137163" align="alignnone" width="1348"] UP इन्वेस्टमेंट रोड शो[/caption]

UP में आपार संभावनाएं

मुख्यमंत्री योगी ने संबोधित करते हुए UP में आपार संभावनाओं का जिक्र किया। उन्होंने जापानी निवेशकों को UP आने का न्योता दिया। CM ने कहा- उत्तर प्रदेश में जितनी चुनौतियां हैं, उतनी ही संभावनाएं हैं। PM मोदी के नेतृत्व में भारत-जापान रिश्ते मजबूत हुए हैं। UP आबादी के लिहाज से देश का सबसे बड़ा राज्य है। सभी संभावनाओं को जमीन पर उतारने के लिए हम 9 सालों से काम कर रहे हैं।

UP Investment Roadshow Tokyo: ‘आपका UP में स्वागत’

CM योगी ने कहा- आइए, आप सभी UP के सुरक्षित माहौल में निवेश करिए, अपने कारोबार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के सपने को पूरा किजीए। हम और हमारी सरकार आपका हमारे राज्य में स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ही हम लोगों ने जापान के निवेशकों के लिए एक 'जापान इंडस्ट्रियल सिटी' के निर्माण की कार्यवाही को भी आगे बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश की 56 फीसदी आबादी वर्किंग फोर्स है, सस्ता और अच्छा मैनपावर हर एक सेक्टर के लिए उत्तर प्रदेश के अंदर उपलब्ध है। CM योगी ने कहा- लैंड ऑफ सनराइज को नमन करता हूं। भारत और जापान का संबंध सूर्य की पहली किरण से शुरू होता है और सूर्यवंश की राजधानी UP को एक आत्मीय संवाद के साथ जोड़ता है। UP राम की पावन जन्मस्थली है। इसके साथ ही भगवान बुद्ध की पावन धरा है। उनका राज्य कपिलवस्तु UP में है। उन्होंने पहला उपदेश जिस धरा पर दिया, वह सारनाथ UP में है।

40 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव 

CM योगी ने कहा- बेहतर कानून व्यवस्था का परिणाम है कि 2023 में ग्लोबलल इंवेस्टर समिट किया था। इसमें उत्तरप्रदेश को देश-दुनिया के निवेशकों से 40 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले थे। 15 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतर चुके हैं। 7 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव पाइपलाइन में हैं। ग्राउंडब्रेकिंग समारोह में इसे भी जमीनी पर उतारेंगे।