यमुना नदी में पलटा स्टीमर, कई लोगों की डूबने से मौत, CM ने जताया दुख
Vrindavan steamer accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां वृंदावन में यमुना नदी में स्टीमर पलट गया। हादसे में करीब 10 लोगों की मौत हो गई है। दर्जन भर लोग लापता बताए जा रहे हैं। सामने आई जानकारी के मुताबिक, स्टीमर में लगभग 25-30 लोग सवार थे।
[caption id="attachment_146340" align="alignnone" width="1328"]10 मृतकों की मौत
ये हादसे वृंदावन में श्रृंगार घाट के पास हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से राहत-बचाव कार्य जारी है। मृतकों में 6 महिलाएं और 3 पुरुष हैं। इसकी पुष्टि मथुरा के DM चंद्र प्रकाश सिंह ने की है। स्टीमर में सवार सभी पर्यटक पंजाब से घूमने आए थे। हादसा दोपहर करीब 2.45 बजे केसी घाट पर हुआ, जो श्रीबांके बिहार मंदिर से करीब 2.5 किमी की दूरी पर है।
https://youtube.com/shorts/DKm-lWuK2yk?feature=shareVrindavan steamer accident: तेज हवा से हादसा
SDRF और NDRF मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। 50 लोकल गोताखोर भी रेस्क्यू में शामिल हैं। गोताखोर ने बताया- करीब 15 लोगों को बाहर निकाल लिया है। सभी पर्यटक जगराओं (लुधियाना) से आए हैं। तेज हवा चल रही थी इसलिए यमुना नदी के बीच में स्टीमर अचानक तेज हवा से डगमगाने लगा। स्पीड भी बढ़ गई, तभी स्टीमर पीपा पुल से टकराकर पलट गया।
[caption id="attachment_146341" align="alignnone" width="1283"]CM ने जताया दुख
वृंदावन हादसे पर CM योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने X पर लिखा, जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 10, 2026
लोगों की तलाश जारी
पुलिस और स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू अभियान चला रहा है। गोताखोर यमुना के गहरे पानी में डूबे हुए लोगों की तलाशने में जुटे हैं। मौके पर DM, SP पहुंच गए हैं। दुर्घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे बचाव कार्य में थोड़ी बाधा आ रही है। प्रशासन ने लोगों से शांत रहने और बचाव दल से सहयोग मांगा है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।