उत्तर प्रदेश

पैतृक गांव पंचूर जाएंगे मुख्यमंत्री योगी,अपनी स्कूल का भी करेंगे दौरा

Chief Minister Yogi will go to Panchur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं... बता दें की सीएम योगी अपने पैतृक गांव पंचूर जा सकते हैं.जहां सीएम 1 निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे. सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. साथ ही पंचूर में सीएम क्षेत्र के विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. [caption id="attachment_132628" align="alignnone" width="300"] Chief Minister Yogi[/caption]

नवनिर्मित कक्षा कक्षों के लोकार्पण समारोह में हिस्सा लेंगे

मुख्यमंत्री योगी जनता इंटर कॉलेज, चमकोटखाल में नवनिर्मित कक्षा कक्षों के लोकार्पण समारोह में हिस्सा लेंगे. बता दें की वही स्कूल है जहां सीएम योगी ने कक्षा 9 तक की पढ़ाई की थी. इसलिए यह दौरा भावनात्मक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Chief Minister Yogi will go to Panchur: सुरक्षा को लेकर भी पूरे इंतजाम किए गए हैं

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी के दौरे को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. योगी के आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह है. अधिकारियों ने जानकारी दी है की क्षेत्र में सीएम योगी का कार्यक्रम है. इस कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी की जा रही है. सुरक्षा को लेकर भी पूरे इंतजाम किए गए हैं. read more: cm mohan yadav haridwar: हरिद्वार में मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले-हिंदुत्व ही राष्ट्रत्व, यही भारत की पहचान