उत्तराखंड
CM धामी का दिल्ली दौरा, राजनेताओं की बढ़ी धड़कनें, हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार
CM Dhami Cabinet Expansion: उत्तराखंड में जल्द बड़ा राजनीतिक हेरफेर देखने को मिल सकता है। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के बाद दिल्ली में डेरा डाल दिया है। इसके बाद उत्तराखंड में राजनेताओं की धड़कनें फिर बढ़ गई है।
धामी ने की नए अध्यक्ष से मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी समेत कई नेता नए अध्यक्ष नितिन नबीन की भाजपा अध्यक्ष पर ताजपोशी के लिए दिल्ली पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी ने नितिन नबीन से भेंट कर इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। CM ने लिखा - निश्चित तौर पर आपके कुशल नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और प्रत्येक कार्यकर्ता आदरणीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेगा।नई दिल्ली में विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन, @BJP4India के नव-निर्वाचित माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी से भेंट कर इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। निश्चित तौर पर आपके कुशल नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और प्रत्येक… pic.twitter.com/iXTYFtQ5Gf
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) January 20, 2026