उत्तराखंड

MOU को लेकर CM धामी ने ली बैठक, सभी विभागों को दिए निर्देश

CM Dhami MoU Review Meeting: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 2 दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया गया था। यहा आयोजन 8 और 9 दिसंबर 2023 को रखा गया था। इस दौरान 3.57 लाख करोड़ रुपए के MOU साइन किये गये. ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत हुए MOU और उनकी ग्राउंडिंग की प्रगति को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई. बैठक में सभी विभागों की ओर से किए गए MOU की वर्तमान स्थिति, जमीनी प्रगति, अवरोधों और आगे की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई. [caption id="attachment_132115" align="alignnone" width="542"] MOU को लेकर CM धामी ने ली बैठक[/caption]

1,779 MOU किए गए

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत करीब 3 लाख 57 हजार 693 करोड़ रुपए के 1,779 MOU किए गए थे, जिनमें से अब तक 1 लाख 6 हजार 953 करोड़ रुपये के MOU की ग्राउंडिंग हो चुकी है. CM ने इसे उत्तराखंड के औद्योगिक और आर्थिक भविष्य के लिए काफी महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि ये राज्य में निवेशकों के विश्वास, बेहतर कानून-व्यवस्था, सुशासन और उद्योग अनुकूल वातावरण का प्रत्यक्ष प्रमाण है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सकारात्मक परिणाम को और आगे बढ़ाने की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं, जिनका लाभ राज्य के हित में लिया जाना चाहिए. [caption id="attachment_132116" align="alignnone" width="551"] सभी विभागों को दिए निर्देश[/caption]

CM Dhami MoU Review Meeting: CM ने दिए निर्देश 

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि MOU और परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर आ रहे अवरोधों का तत्काल निस्तारण किया जाए. प्रत्येक संबंधित विभाग में 1-1 नोडल अधिकारी नामित किया जाए, जो MOU ग्राउंडिंग की सतत मॉनिटरिंग करे. अगर किसी नीति में संशोधन, सरलीकरण और शिथिलीकरण की जरूरत हो तो उसका प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र पैरवी की जाए. सीएम ने कहा उद्योगपतियों के साथ नियमित संवाद और संपर्क बढ़ाया जाए और उन्हें राज्य में कानून-व्यवस्था, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, डिजिटलीकरण, सरलीकृत प्रक्रियाएं और उद्योग फ्रेंडली इकोसिस्टम से संबंधित सुधारों की जानकारी दी जाए.