उत्तराखंड
'Vision 2047' पर CM Dhami का संवाद, अधिकारियों से मांगा रोडमैप
CM Dhami Vision 2047: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिविल सेवा संस्थान में आयोजित चिंतन शिविर और "विजन 2047 पर संवाद" में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित किया। 2 दिवसीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए CM धामी ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुरूप, इस अभ्यास के माध्यम से 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए ठोस, व्यावहारिक और समयबद्ध रणनीति तैयार की जाएगी।
[caption id="attachment_129918" align="alignnone" width="512"]
2047 का सपना होगा साकार - CM
धामी ने कहा कि उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए सभी प्रमुख क्षेत्रों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा, ताकि राज्य के भविष्य के लिए एक स्पष्ट, व्यावहारिक रोडमैप तैयार किया जा सके। CM ने कहा कि 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प तभी साकार हो सकता है जब देश का हर राज्य समान गति से विकास करे। इसके लिए प्रदेश को अपने संसाधनों, क्षमताओं और खूबियों के अनुरूप एक स्पष्ट और विकास पथ निर्धारित करना होगा। उन्होंने कहा कि PM का "विकसित भारत" का दृष्टिकोण किसी एक सरकार, एक कार्यकाल या एक योजना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश को आर्थिक, सामाजिक, तकनीकी, रणनीतिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का एक व्यापक राष्ट्रीय दृष्टिकोण है।आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में विकसित भारत–2047 के विज़न को आत्मसात करते हुए आज देश का प्रत्येक नागरिक राष्ट्रनिर्माण की इस महायात्रा में सक्रिय सहभागिता निभा रहा है। pic.twitter.com/JJTCT294Pp
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) January 23, 2026