हल्द्वानी में नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म, शराब पिलाई, कार में रेप
haldwani minor gang rape: हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में 15 साल की किशोरी के साथ 2 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी किशोरी को कार से हैड़ाखान मार्ग पर ले गए और वहां पर उसे शराब पिलाई। पुलिस ने अल्मोड़ा के दन्या निवासी मोहित (20) और प्रदीप (24) के खिलाफ Pocso Act के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। किशोरी 10वीं की छात्रा है।
नाबालिग से सामुहिक दुष्कर्म
किशोरी को पड़ोस में रहने वाले 2 युवकों ने किशोरी को बहला-फुसलाकर कार में बैठाया और हैड़ाखान रोड के सुनसान जंगल में ले जाकर दुष्कर्म को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल कार को सीज कर दिया गया। SP सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि घटना 24 फरवरी की शाम करीब 6:30 बजे की है। काठगोदाम निवासी छात्रा घर के पास ही दुकान से सामान लेने निकली थी। इसी दौरान उसके घर के पास ही किराए पर रहने वाले अल्मोड़ा (दन्या) निवासी मोहित और प्रदीप उससे मिले। दोनों ने नाबालिग छात्रा को घुमाने के बहाने अपनी कार में बैठाया और हैड़ाखान मार्ग की ओर ले गए।
[caption id="attachment_137317" align="alignnone" width="1351"]haldwani minor gang rape: जबरन शराब पिलाई
आरोप है कि सुनसान जगह पर ले जाकर दोनों युवकों ने नाबालिग को डराया-धमकाया और जबरन शराब पिलाई। जब किशोरी नशे की हालत में आ गई, तो दोनों आरोपियों ने कार के अंदर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। देर रात तक जब छात्रा घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने तलाश शुरू की और काठगोदाम पुलिस को सूचना दी।
दोनों आरोपी गिरफ्तार
सूचना मिलते ही पुलिस और परिजनों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। रात करीब 10:30 बजे पुलिस को हैड़ाखान रोड पर एक संदिग्ध कार खड़ी मिली। जब पुलिस ने पास जाकर देखा, तो छात्रा कार के अंदर बेहोशी की हालत में पड़ी थी और दोनों आरोपी भी वहीं मौजूद थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया और छात्रा को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।