Kuldeep Vanshika Wedding: आज कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त करेंगे शादी!
Kuldeep Vanshika Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी के फंक्शन 12 -13 मार्च से शुरु हो चुके हैं, इन फंक्शन के कई वीडियो भी सामने आएं हैं।
हल्दी, मेहंदी, संगीत फंक्शन हो चुके है, जिसमें युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव का परिवार, शादी में शामिल होने आएं गेस्टों ने जमकर डांस किया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहें है।
चहल ने शेयर की थी तस्वीरें और वीडियो
क्रिकेटर चहल कुलदीप के शादी फंक्शन में काफी इंज्वाय करते दिखाई दिएं। उन्होंने हल्दी के दौरान चहल कुलदीप-वंशिका के चेहरे पर हल्दी भी लगाई और अपने दोस्त की शादी में जमकर डांस करते भी नजर आए।
View this post on Instagram
कुलदीप और वंशिका का वीडियो
हल्दी फंक्शन की एंट्री के दौरान कुलदीप और वंशिका ने ट्वनिंग की थी, वंशिका ने डार्क पिंक साड़ी पहन रखी थी। वहीं कुलदीप हल्के पिंक कलर के कुर्ते में नजर आएं। दोनों ने ढोल में डांस करते भी नजर आएं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, हल्दी के बाद गेस्ट्स के लिए स्पेशल लंच रखा गया, जिसमें एक थाली की कीमत 20 हजार रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।
आज होगी शादी
क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका की शादी नवंबर 2025 में होने वाली थी, लेकिन भारतीय टीम के बिजी शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप की प्रैक्टिस के चलते शादी की डेट आगे बढ़ानी पड़ी। लेकिन अब वर्ल्ड कप जीतने के बाद कुलदीप अपनी लाइफ में आगे बढ़ने जा रहें हैं। आज दोनों उत्तराखंड के मसूरी के सवॉय होटल में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
View this post on Instagram
कई दिग्गज शादी में होंगे शामिल
कई प्लेयर शादी के फंक्शन में पहुंच रहे हैं, जिसमें से भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी. दिलीप, पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना , युजवेंद्र चहल और रिंकू सिंह भी अपनी मंगेतर सांसद प्रिया सरोज के साथ मसूरी पहुंच चुके हैं।
वहीं इस फंक्शन में कई दिग्गज खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है। इनमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद सिराज, अभिषेक शर्मा और टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर शामिल हो सकते हैं। इनके साथ-साथ बॉलीवुड और राजनीति से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां भी इस समारोह में शामिल हो सकती हैं।
सवॉय होटल में किए गए खास इंतजाम
शादी समारोह के लिए मसूरी के प्रतिष्ठित सवॉय होटल को फूलों, रोशनी और पारंपरिक सजावट से खास तौर पर सजाया गया है। मेहमानों के स्वागत और उनके आरामदायक ठहराने के लिए होटल प्रबंधन ने व्यापक तैयारियां की हैं। अतिथियों के लिए पारंपरिक पकवानों के साथ उत्तराखंड के स्थानीय व्यंजनों का भी विशेष इंतजाम किया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था को बनाया गया कड़ा
हाई-प्रोफाइल शादी को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। होटल परिसर में सिर्फ आमंत्रित मेहमानों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन और होटल प्रबंधन ने मिलकर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए हैं।