नैनीताल में मकान का छज्जा गिरा, 6 लोग मलबे में दबे
Nainital balcony collapse: उत्तराखंड के नैनीताल में शादी समारोह के दौरान पड़ोसी मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे छज्जे पर खड़े 6 लोग मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 4 महिलाएं और 2 बच्चे भी शामिल हैं।
बाराज देख रहे थे लोग
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। हादसा कालाढूंगी के वार्ड नंबर 3 में हुआ है। कालाढूंगी पुलिस के मुताबिक, यह हादसा थाने से 1 किलोमीटर दूर रविवार रात करीब 8.45 बजे हुआ। घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था और बारात आने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। ढोल-नगाड़ों की धुन पर बारात देखने के लिए आसपास के कई लोग और मेहमान पास ही स्थित पड़ोसी मकान के छज्जे पर खड़े थे।
[caption id="attachment_145609" align="alignnone" width="1243"]Nainital balcony collapse: घायलों की पहचान
ज्यादा भार होने और उसकी जर्जर स्थिति के कारण वह अचानक भरभराकर नीचे आ गिरा। इस घटना में वहां मौजूद 6 लोग सीधे नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान
रेशमा (35)
आसमा (30)
सकीना (21)
सवीना (36)
लाईबा नूर (4) आदिल
सभी का इलाज हल्द्वानी में चल रहा है।