अंतिम चरण में CM नीतीश की ‘समृद्धि यात्रा', जहानाबाद को 252 करोड़ का गिफ्ट
Samridhi Yatra Jehanabad: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ सोमवार से फिर शुरू हो गई है। यह उनकी ‘समृद्धि यात्रा’ का पांचवा चरण है। वे इस यात्रा के तहत अरवल-जहानाबाद जिले पहुंचें। यह CM नीतीश की 'समृद्धि यात्रा' का अंतिम चरण है। CM 26 मार्च तक चलने वाले इस चरण में 8 जिलों का दौरा करेंगे।
[caption id="attachment_142688" align="alignnone" width="1304"]88 योजनाओं का उद्घाटन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जहानाबाद में 182 करोड़ रुपए की 73 योजनाओं का शिलान्यास और 70 करोड़ रुपए की 88 योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने जीविका दीदियों की ओर से लगाए गए स्टॉल्स का निरीक्षण किया। साथ ही सिलाई प्रशिक्षण-सह-वस्त्र उत्पादन केंद्र का उद्घाटन भी किया गया। इसके अलावा जहानाबाद में चल रही विकास योजनाओं के बारे में जानकारी ली।
[caption id="attachment_142689" align="alignnone" width="1296"]Samridhi Yatra Jehanabad: लालू-राबड़ी पर निशाना
जहानाबाद जिले में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। मंच से CM नीतीश कुमार ने बिहार सरकार की अब तक की उपलब्धियां गिनवाई। इसके साथ ही लालू-राबड़ी पर निशाना साधा। CM नीतीश कुमार ने कहा, पहले बहुत बुरा हाल था। पहले स्वास्थ्य सुविधाएं ठीक नहीं थी। साथ ही लालू की तरफ से राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर भी हमला बोला।
CM की तारीफ
जनसंवाद कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खूब तारीफ की। चौधरी ने कहा, उन्होंने न्याय के साथ विकास किया है और PM मोदी के सपनों को पूरा कर रहे हैं। पीएम मोदी और CM नीतीश लगातार बिहार की समृद्धि के लिए काम कर रहे हैं। हम आश्वस्त करते हैं इतिहास के पन्ने में जब-जब मगध की चर्चा होगी, तब बिहार की चर्चा होगी और CM नीतीश की चर्चा होगी। आगे भी CM नीतीश कुमार के ही मार्गदर्शन में बिहार की सरकार चलती रहेगी।
जहानाबाद के बाद अब सीएम नीतीश अरवल जायेंगे। वहां 63 करोड़ रुपए की लागत वाली 22 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। साथ ही 90 करोड़ रुपए की 250 योजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।