उत्तराखंड
पुष्कर सिंह धामी की प्रेस कांफ्रेंस, उत्तराखंड में संभावनाओं के खुलेंगे द्वार, होगा करोड़ों का काम
CM Dhami Uttarakhand Budget: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पत्रकारवार्ता की, जिसमें उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में केंद्रीय बजट से 40 हजार करोड़ के काम शुरू होंगे, और साथ ही अपनी इस पत्रकारवार्ता में बताया कि उत्तरखंड राज्य में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ अनेकों विकास कार्य भी होंगे.
[caption id="attachment_131866" align="alignnone" width="551"]
‘PM को उत्तराखंड से खास लगाव’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी आज की पत्रकारवार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से खास लगाव रहा है , यही कारण है कि बजट में राज्य के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है .साथ ही ये भी बताया यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता और, साथ भारत की आत्म निर्भरता , विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट है.LIVE: केंद्रीय बजट 2026 - 27 के संबंध में प्रदेश भाजपा कार्यालय, देहरादून में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस https://t.co/mpYUNtnsaS
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 2, 2026