उत्तराखंड

बारिश ने बढ़ाई व्यापारियों की मुश्किलें, कीचड़ में तब्दील हुई ऋषिकेश मंडी

Rishikesh Mandi rain issues: ऋषिकेश में हुई भारी बारिश ने कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। मंडी परिसर की सड़कें वर्तमान में कीचड़ के सैलाब में तब्दील हो चुकी हैं। जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। फुटकर और थोक व्यापारियों की जान का भी खतरा बन गया है। आलम यह है कि सड़क पर जमा मोटी कीचड़ की परत के कारण यह पहचानना मुश्किल हो गया है कि सड़क कहां है। 

[caption id="attachment_142372" align="alignnone" width="1353"] कीचड़ में तब्दील हुई मंड़ी[/caption]

मंडी प्रशासन पर आरोप

मंडी में फल और सब्जियां खरीदने पहुंच रहे फुटकर विक्रेताओं को इसी कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। सूचना के अनुसार, कीचड़ की वजह से कई व्यापारियों के पैर फिसल चुके हैं, जिससे उन्हें मामूली चोटें भी आई हैं। परिसर में मौजूद लोगों और स्थानीय व्यापारियों ने मंडी प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मंडी परिसर में नियमित साफ-सफाई नहीं होती है। नालियों और कूड़े का सही निस्तारण न होने के कारण बारिश का पानी कीचड़ बनकर सड़कों पर फैल जाता है। ​

[caption id="attachment_142374" align="alignnone" width="1322"] मंड़ी व्यापारी[/caption]

Rishikesh Mandi rain issues: व्यापारियों की मांग

समय रहते ठोस कदम न उठाए जाने के कारण आज हालात बेकाबू हो गए हैं। व्यापारियों ने मंडी समिति से मांग की है कि जल्द से जल्द परिसर की सफाई कराई जाए और जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो। आज ईद की छुट्टी होने के कारण मंडी समिति का पक्ष नही जाना जा सका।

संजय शर्मा की रिपोर्ट