उत्तराखंड

UK07 Rider Health Update: Uk07 राइडर अब खतरे से बाहर, मैनेजर रोहित पांडे ने दी जानकारी...

UK07 Rider Health Update: UK07 राइडर नाम से फेमस यूट्यूबर और ‘बिग बॉस 17’ कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने कुछ दिन पहले सुसाइड करने की कोशिश की थी, अब उनके मैनेजर ने इंस्टाग्राम पर अनुराग की हेल्थ अपडेट शेयर की है। उन्होंने कहा कि- अब अनुराग डोभाल खतरे से बाहर हैं।

मैनेजर ने दी अनुराग की हेल्थ अपडेट

UK07 Rider अनुराग के मैनेजर रोहित पांडे ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर अनुराग की तस्वीर के साथ उनकी हेल्थ अपडेट देते हुए लिखा कि- 'अनुराग भाई अब ICU से बाहर आ गए हैं। हम चौबीसों घंटे उनके साथ हैं और उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।'

स्टोरी में लगी तस्वीर हॉस्पिटल की है, उसमें अनुराग बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं।

कुछ दिन पहले पत्नी रितिका पहुंची थी हॉस्पिटल 

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से मिलने उनकी पत्नी रितिका चौहान हॉस्पिटल गई थीं। वहां उनसे मिलने के बाद रितिका ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है। बताया है कि अब अनुराग की तबीयत ठीक है। साथ ही लोगों से हाथ जोड़कर एक अपील भी की है। रितिका ने लिखा हमारे लिए मुश्किलभरा वक्त है, और हम आप सभी से ये गुजारिश करते हैं कि किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं। हमें इस वक्त सिर्फ दुआ और उसके लिए आपके पॉजिटिव विचारों की जरूरत है। हमारे साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद।

रितिका की Instagram Post

अनुराग ने की थी सुसाइड करने की कोशिश

7 मार्च के दिन यूट्यूबर इस्टाग्राम पर लाइव आए, और वो कार चला रहें थे। काफी इमोशनल लग रहे थे। और कह रहे थे, लोग ही नहीं बचे किसको कॉल करुं। फिर वो कहते हैं। ‘मम्मी, अगर मैं अगले जन्म में आऊं, तो बस प्यार देना’। इसके बाद कार की स्पीड 150 kmph कर ली और कहा कि- ‘चलो आखिरी सफर पर चलते हैं।’ फिर कार को डिवाइडर से चढ़ा दिया सुसाइड करने की कोशिश की लेकिन वो गंभीर रुप से घायल हो गए। यह हादसा इतना भयावह था कि, उनकी फॉर्च्यूनर के परखच्चे उड़ गए। वो भी गंभीर रुप से घायल हो गए।

[caption id="attachment_139512" align="alignnone" width="1112"] UK07 Rider[/caption] बता दें कि, अपने परिवार और शादी के बारे में बात करते हुए खुद को डिप्रेस्ड बताया था। उन्होंने करीब 2 घंटे का वीडियो शेयर किया था और ये भी कहा कि यह मेरा ‘लास्ट व्लॉग’ है। इसके बाद उन्होंने 7 मार्च को सुसाइड करने की कोशिश की, जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गए।