उत्तराखंड
CM धामी ने स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी, 800 से ज्यादा युवाओं ने लिया भाग
CM Dhami Swadeshi Sankalp Run: पूरे देश में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जा रहा है। देहरादून में भी युवाओं के अंदर ऊर्जा और उत्साह का संचार करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। CM धामी ने देहरादून के गांधी पार्क से “स्वदेशी संकल्प दौड़” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाना, उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित कर और स्वदेशी के प्रति जागरूक करना है। मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।
[caption id="attachment_127823" align="alignnone" width="570"]